जल्द ही शुरू की जाएंगी बीएसएनएल 4जी सेवाएं, 5G को लेकर केंद्र मंत्री ने दिया बड़ा बयान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2022

नयी दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को संसद में कहा कि भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) इस साल के अंत तक 4जी सेवा शुरू कर देगा और इसके साथ ही दूरसंचार कंपनी की सेवा की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि साल के अंत तक देश में 5जी सेवा शुरू होने की उम्मीद है। संचार राज्य मंत्री देवुसिंह चौहान ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक सवालों के जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने कंपनी की स्थिति में सुधार के लिए कई कदम उठाए हैं।

इसे भी पढ़ें: कच्चे तेल के दामों की तेजी से फिसला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लुढ़के

उन्होंने कहा कि साल के अंत तक देश में 5जी सेवा शुरू होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि भारत में पूरी दुनिया में सबसे कम दर पर दूरसंचार सेवा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि 2014 में डेटा की खपत प्रति माह औसत एक जीबी थी जो अब बढ़कर करीब 15 जीबी हो गयी है। उन्होंने कहा कि डेटा की कीमतों में खासी कमी आयी है और एक समय इसकी कीमत 270 रुपये प्रति जीबी थी जो अब करीब 10 रुपये प्रति जीबी हो गयी है। इसके अलावा कॉलिंग की दर लगभग मुफ्त हो गयी है। मंत्रालय ने इस बात से इंकार किया कि 2020-21 में देश में मोबाइल ग्राहकों की संख्या में कोई गिरावट आई है और भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा जारी मासिक आंकड़ों के अनुसार भारत में मोबाइल ग्राहकों की संख्या मार्च 2020 में 115.75 करोड़ थी जो मार्च 2021 में बढ़कर 118.09 करोड़ हो गई।

प्रमुख खबरें

North India Weather Alert | दिल्ली में भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में भी भारी वर्षा की चेतावनी

Explained- US Visa Fee Hike | ट्रंप प्रशासन का H-1B वीज़ा फ़ीस $1,00,000 करने का प्रस्ताव: भारतीय पेशेवरों पर क्या होगा असर?

Women Empowerment In Defense | देश में पहली बार... NSG में महिला कर्मियों के लिए ‘कमांडो कन्वर्जन कोर्स’ की शुरुआत

Rahul Gandhi ने Devendra Fadnavis को लिखा पत्र, आदिवासी छात्रों की मांग उठाई