UP सरकार पर बरसीं मायावती, बोलीं- विफलता छिपाने के लिए नहीं जाने दे रही सोनभद्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 20, 2019

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार अपनी विफलता को छिपाने के लिए धारा 144 का सहारा लेकर किसी को सोनभद्र नहीं जाने दे रही है। मायावती ने ट्वीट किया कि यूपी सरकार जान-माल की सुरक्षा व जनहित के मामले में अपनी विफलता को छिपाने के लिए धारा 144 का सहारा लेकर किसी को सोनभद्र जाने नहीं दे रही है।

उन्होंने कहा कि फिर भी उचित समय पर वहाँ जाकर पीड़ितों की यथासंभव मदद कराने का बसपा विधानमण्डल दल को निर्देश दिया गया है। इस नरसंहार का मुख्य कारण सरकारी लापरवाही है। मायावती ने कहा कि सोनभद्र में आदिवासी समाज का उत्पीड़न व शोषण, उनकी जमीन से बेदखली व अब नरसंहार उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की कानून-व्यवस्था के मामले में विफल होने का पक्का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि यूपी ही नहीं, देश की जनता भी इन सबसे अति-चिन्तित है जबकि बसपा की सरकार में एसटी तबके के हितों का खास ख्याल रखा गया। 

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi की मोहब्बत की दुकान सिर्फ भ्रष्टाचार का कारोबार, Bansuri Swaraj का Congress पर वार

डूबने वाला है ब्रिटेन का सूरज, होंगे 4 टुकड़े! UK अगर टूटता है तो इसका भारत पर क्या असर होगा?

त्योहारी सीजन से पहले Flipkart ने तैयार किए 2.5 लाख से अधिक Jobs के मौके

Manoj Jarange पुलिस अनुमति के बिना Jalna से Mumbai आजाद मैदान के लिए रवाना