बसपा प्रमुख मायावती की मां रामरती का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

By अनुराग गुप्ता | Nov 13, 2021

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती की मां रामरती का शनिवार को निधन हो गया। मायावती की मां ने दिल्ली के अस्पताल में अंतिम सांस ली। बसपा ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। बसपा ने बताया कि पूज्य माता रामरती जी का इलाज के दौरान अस्पताल में हृदय गति रूकने से स्वर्गवास हो गया है। वे लगभग 92 वर्ष की थीं। वे बहुत ही नेक व विशुद्ध परिवारिक महिला थीं तथा अपने सभी बच्चों की अच्छी परवरिश के लिए उन्होंने हमेशा बड़ी मेहनत व लगन से काम किया। 

इसे भी पढ़ें: उपराष्ट्रपति नायडू ने कोनेरू रामकृष्ण राव के निधन पर शोक व्यक्त किया 

आपको बता दें कि मायावती की मां का अंतिम संस्कार 14 नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में होगा। मां रामरती काफी समय से बीमार चल रही थीं। इसी वजह से उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बसपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रमुख की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया है। करीब एक साल पहले मायावती के पिता प्रभु दयाल का 95 साल की उम्र में निधन हो गया था।

प्रमुख खबरें

Rolls-Royce विवाद में Maithili Thakur के समर्थन में उतरीं BJP सांसद Kangana Ranaut

चोट से Asian Games से चूके Neeraj Chopra, बोले- झटके को स्वीकार कर वापसी पर ध्यान देना जरूरी

Team India के खिलाफ T20I मैच से Japan में Cricket को मिलेगा बढ़ावा: JCA COO Alan Curr

Iran ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, अब Trump के जवाब का इंतजार