बसपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलनों से राजनीतिक विरोधियों की नींद उड़ी : मायावती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2021

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने मंगलवार को दावा किया कि उनकी पार्टी के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलनों की सफलता बसपा में लोगों के विश्वास का संकेत है और इससे उनके राजनीतिक विरोधियों की नींद उड़ गई है। बसपा प्रमुख ने मंगलवार को ट्वीट किया मेरे निर्देशन में, पार्टी महासचिव और राज्यसभा सदस्य सतीश चन्द्र मिश्र द्वारा उप्र में चलाई जा रही प्रबुद्ध वर्ग संगोष्ठी ब्राह्मण सम्मेलन के नाम से चर्चा में है। संगोष्ठी के प्रति उत्साहपूर्ण भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि लोगों का बसपा में विश्वास है।

इसे भी पढ़ें: असम-मिजोरम विवाद के बीच बोले हिमंता बिस्वा सरमा, एक इंच जमीन भी किसी को नहीं दे सकता

इसके लिए सभी का दिल से आभार। मायावती ने अपने सिलसिलेवार ट्वीट में आगे लिखा अयोध्या से 23 जुलाई को श्री रामलला के दर्शन के साथ शुरू हुआ यह कारवां आम्बेडकरनगर और प्रयागराज जिलों से होता हुआ सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है, जिससे विरोधी पार्टियों की नींद उड़ गई है। इसे रोकने के लिए अब ये पार्टियां किस्म-किस्म के हथकंडे अपना रही हैं, इनसे सावधान रहें।

इसे भी पढ़ें: पोर्नोग्राफी रैकेट मामले में राज कुंद्रा को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने जा रहे विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए बसपा ने राज्य के विभिन्न जिलों में ‘‘प्रबुद्ध सम्मेलन’’ की श्रृंखला के माध्यम से ब्राह्मण वर्ग तक पहुंच बनाने के लिए कार्यक्रम शुरू किया है। इसके बाद समाजवादी पार्टी ने भी अगले माह से इसी तरह के कार्यक्रमों के आयोजनों को मंजूरी दे दी है और इसकी शुरुआत बलिया जिले से होगी।

प्रमुख खबरें

US Justice Department: हरमीत कौर ढिल्लों ने पद छोड़ा, मध्यावधि चुनाव बाद इस्तीफा

Kolkata के SRFTI में छात्रों के विरोध के बीच 11 दिसंबर तक बढ़ा परिसर बंद रखने का फैसला

झारखंड के मंत्री Irfan Ansari पर कानूनी कार्रवाई करे केंद्र, BJP ने उठाई मांग

यमुना घाटी लिफ्ट योजना से उपकरण चोरी मामले में दो गिरफ्तार, 96 किलो माल बरामद