BSP ने 7 बागी विधायकों को निकाला, मायावती बोलीं- सपा को हराने के लिए BJP को भी दे सकते हैं वोट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 29, 2020

नयी दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने बृहस्पतिवार को अपनी पार्टी के सात बागी विधायकों को निलंबित कर दिया। इन विधायकों ने राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशी रामजी गौतम के नामांकन का विरोध किया था। मायावती ने अपने कुछ विधायकों के पाला बदलने की अटकलों के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधा और कहा कि भविष्य में विधान परिषद और राज्यसभा चुनाव में सपा के उम्मीदवारों को हराने के लिए उनकी पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ेगी तथा जरूरत पड़ी तो भाजपा या किसी अन्य पार्टी के प्रत्याशी को समर्थन देगी। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे ही बागी विधायक किसी भी अन्य पार्टी में शामिल होते हैं तो बसपा उनके खिलाफ दलबदल विरोधी कानून के तहत कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को सूचित किया गया है कि निलंबित विधायकों को पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया जाना चाहिए।

प्रमुख खबरें

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत

UP की Anushka Yadav का Golden Throw, दो बार National Record तोड़ Asian Games में बनाई जगह

PMCH Principal Dr. Singh पर एक्शन क्यों? सरकार का खुलासा- मंत्री के दौरे से गायब, Private Clinic में थे व्यस्त

Manchester City का Mega Deal: Elliot Anderson बने ब्रिटेन के सबसे महंगे फुटबॉलर, सारे रिकॉर्ड ध्वस्त