बसपा ने सुल्तानपुर-अमेठी के 3 सीटों पर तय की उम्मीदवारी, जानिए कौन-कौन बने प्रत्याशी

By सत्य प्रकाश | Dec 27, 2021

अयोध्या। 2022 विधानसभा चुनाव में बसपा सुल्तानपुर और अमेठी के 3 सीटों की घोषणा कर दी है। दर्शन बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र अयोध्या जनपद में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए या ऐलान किया है साथ ही भाजपा पर राम और सीता पर सियासत करने का आरोप लगाया है।

इसे भी पढ़ें: अयोध्या ट्रक पलटने से तीन छात्रा की मौत, एक घायल

वहीं सर्वोदय इंटर कॉलेज में चुनावी रैली के दौरान सतीश मिश्रा ने भगवान राम को छोड़कर सीता पर सियासत शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले राम के नाम पर वोट तो मांगते हैं लेकिन सीता को भूल जाते हैं। सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि धर्म में आस्था रखने वाले सभी जानते हैं कि बिना सीता के भगवान राम पूर्ण नहीं है। सीता है तभी राम है।राधा बिना कृष्ण भी नहीं है। जैसे पार्वती के बिना शिव नहीं है।सीता पार्वती व राधा को लेकर सतीश मिश्रा ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह भाजपा की महिलाओं के प्रति उनकी सोच है। सतीश मिश्रा ने अपने पूर्व के अयोध्या दौरे के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि जब हम अयोध्या के रामलला और हनुमानगढ़ी का दर्शन पूजन किया और हमें सही आशीर्वाद मिला।

प्रमुख खबरें

Iran को PM Netanyahu की खुली चेतावनी, कहा- युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है

Shreya Kalra का खुलासा, जब Shivangi के साथ रिश्ते में थे तब मुझे फ्लर्टिंग मैसेज करते थे Kushal Tandon

MPPSC ADPO Recruitment: आवेदन का आखिरी मौका, 24 July की Last Date से पहले करें अप्लाई

स्पेसएक्स की तर्ज पर चीन ने पहली बार नियंत्रित और सुरक्षित तरीके से उतारा अपना पुन: प्रयोज्य रॉकेट बूस्टर