BSP की लोकसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं आ रही: अखिलेश यादव

By अजय कुमार | May 08, 2024

लखनऊ। बसपा के अंदरूनी मसले पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने टिप्पणी की है। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि आखिर क्यों बसपा ने बड़े फेरबदल किए हैं। गौरतलब है कि 7 मई को मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के नेशनल कॉर्डिनेटर के पद से हटा दिया था। साथ ही उनसे अपना उत्तरधिकार का पद भी वापस ले लिया था। 

इसे भी पढ़ें: 'तीन चरणों में ही 190 सीटें पार कर गए हैं मोदी', Amit Shah बोले- चुनाव बाद राहुल बाबा को निकालनी पड़ेगी कांग्रेस ढूंढो यात्रा

अखिलेश ने कहा कि सच ये है कि बसपा का प्रभाव क्षेत्र में होते हुए भी पिछले चरणों में उनकी एक भी सीट नहीं आ रही है तो बाकि के चार चरणों में तो कोई संभावना बचती नहीं है। उन्होंने वोटरों से अपील करते हुए कहा कि आप अपना वोट खराब न करें बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर के संविधान को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन का साथ दें। साथ ही अखिलेश यादव ने भाजपा को आरक्षण विरोधी भी बताया।

प्रमुख खबरें

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित

Jammu Kashmir में सामान्य स्थिति के दावे पर Tarigami ने उठाए सवाल

CM Vishnu Deo Sai ने झीरम घाटी हमले पर NIA फैसले के बाद Congress से सबूतों पर सवाल पूछे

Odisha Vigilance ने सहायक अधिशासी अभियंता Anupama Sahu को 63 लाख की संपत्ति मिलने पर पकड़ा