हरियाणा के अंबाला में बसपा नेता की गोली मारकर हत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 25, 2025

हरियाणा मे अंबाला के नारायणगढ़ में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के एक नेता की सशस्त्र हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि शुक्रवार शाम जब बसपा नेता हरबिलास सिंह रज्जूमाजरा अपने दोस्तों- पुनीत और गुगल के साथ अपनी कार में थे तब उनपर हमला हुआ था।

पुलिस ने कहा कि हमलावरों की अबतक पहचान नहीं हो पायी है। नारायणगढ़ थाने के प्रभारी ललित कुमार जांच शुरू के लिए घटनास्थल पर पहुंच गये हैं। अंबाला के पुलिस अधीक्षक एस.एस. भोरिया ने बताया कि हमलावरों की धरपकड़ के लिए एक पुलिस दल का गठन किया गया है।

अंबाला के बसपा नेताओं ने मांग की है कि पुलिस को आरोपियों को यथाशीघ्र पकड़ने के लिए हरसंभव कोशिश करनी चाहिए। हरबिलास ने नारायणगढ़ से पिछला विधानसभा चुनाव लड़ा था लेकिन वह जीत नहीं पाये थे।

प्रमुख खबरें

ADR Report का बड़ा खुलासा: BJP को मिला रिकॉर्ड चंदा, बाकी पार्टियों के कुल Donation से 10 गुना ज्यादा

7 साल की शादी में आई दरार, फिर रिश्ते को दिया एक और मौका, बैडमिंटन स्टार ने यूं बयां किया दर्द

UN चीफ Guterres की बड़ी चेतावनी, Middle East में हालात बेकाबू, बड़े War का खतरा मंडराया

RCB के बिकने पर विजय माल्या का रिएक्शन, कहा-तब हंसे थे लोग, आज देखिए कीमत...