यूपी चुनाव की तैयारी में जुटी बसपा, बिना प्रवक्ता वाली पार्टी ने बनाए 3 प्रवक्ता

By अंकित सिंह | Aug 17, 2021

उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इन सबके बीच मायावती की पार्टी बसपा भी रणनीति बनाने में जुट गई है। यही कारण है कि बिना प्रवक्ताओं वाली पार्टी के तौर पर जानी जाने वाली बहुजन समाज पार्टी अब टीवी डिबेट के लिए प्रवक्ताओं की फौज खड़ी कर रही है। 2022 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए बसपा प्रमुख मायावती ने बड़ा बदलाव करते हुए 3 लोगों को पार्टी का प्रवक्ता बनाया है। ऐसा पहली बार हो रहा है जब पार्टी की ओर से आधिकारिक तौर पर प्रवक्ता बनाए गए हैं।

इसे भी पढ़ें: मिशन उत्तर प्रदेश: भाजपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- बाढ़ की आड़ में कर रही है घिनौनी राजनीति

हालांकि आश्चर्य की बात तो यह है कि बसपा नेता सुधींद्र भदौरिया लगातार टीवी डिबेट में पार्टी का पक्ष रखते थे लेकिन नए प्रवक्ताओं के सूची में उनका नाम शामिल नहीं है। माना जाता है कि बसपा मीडिया से दूरी वाली पार्टी है। लेकिन बदलते हालात में अब वह मीडिया के जरिए लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। बसपा की कमान पूरी तरह से मायावती के हाथों में है। कांशीराम से लेकर मायावती तक सभी ने मीडिया से दूरी बना रखी थी। बसपा प्रवक्ताओं की बजाय कैडर का सहारा लेती है और अपने जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को मजबूत करते है। हालांकि अब हालात बदल रहे है। यही कारण है कि मायावती खुद ट्विटर पर सक्रिय हो गई हैं और लगातार ट्विटर के जरिए सरकार पर निशाना साधती हैं। 

प्रमुख खबरें

IPO Market में जबरदस्त हलचल: अगले हफ्ते 5 कंपनियां जुटाएंगी ₹7,443 करोड़, Investors के लिए बड़ा मौका

Maruti Suzuki का ₹35,000 करोड़ का Investment Plan: 5 साल में 63 लाख कारों की बिक्री का है महा-लक्ष्य

Galle Test से पहले Team India में बड़ा फेरबदल, Sai Sudharsan की जगह Sarfaraz Khan को मिली जिम्मेदारी

Shubman Gill फिट, Yashasvi Jaiswal का जलवा, Sri Lanka के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया का दमदार प्रदर्शन