मेरठ में होने वाले ब्राह्मण सम्मेलन के लिए बसपा ने झोंकी ताकत, भीड़ जुटाने का किया आह्वान

By राजीव शर्मा | Aug 07, 2021

मेरठ। उत्तर प्रदेश में 2022 को होने वाले विधानसभा चुनाव में बसपा भी मजबूती के साथ उतर गई है। प्रदेश के ब्राह्मण मतदाताओं को लुभाने के लिए बसपा अब मेरठ में ब्राह्मण समाज के सम्मेलन करेगी। जातीय समीकरणों को साधते हुए जमीन मजबूत करने में जुटी बसपा 10 अगस्त को प्रबुद्ध ब्राह्मण सम्मेलन के जरिए सियासी जड़ें मजबूत करेगी। शुक्रवार को फूलबाग कॉलोनी स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर हुई मंडल स्तरीय की बैठक में रणनीति बनाई गई। 

इसे भी पढ़ें: मिशन 2022 को लेकर मेरठ कांग्रेस कमेटी में हुए बड़े बदलाव, अनुभवी लोगों को दी गई अहम जिम्मेदारी 

भाईचारा कमेटी के पूर्व प्रभारी अमित शर्मा ने बताया कि गढ़ रोड स्थित विरासत बैंकट हॉल में प्रबुद्ध ब्राह्मण महासम्मेलन का आयोजन होगा। बैठक में सत्यपाल पेपला, जगरूप जाटव, रामकुमार वर्मा, डॉ सुभाष प्रधान, ब्रह्मजीत गौतम, मोहित आनंद, डॉ राजवीर, प्रबुद्ध कुमार, सुनील जाटव, अनुज शर्मा, ओमपाल, रामप्रकाश, तेज सिंह, राकेश फलावदा, रवि जाटव, डॉ प्रवीण, कुलदीप गुर्जर, प्रवेश गोलू, आरपी सिंह, राजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

प्रमुख खबरें

Assam में बाढ़ प्रभावित शिवसागर और चराइदेव के लोगों का एक साल का भूमि कर माफ

Kerala: मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन पर सरकारी हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल

Ganeev Kaur ने अकाल तख्त को लिखा पत्र, विधानसभा सत्र में शामिल होने पर मांगा निर्देश

Hamirpur में बीमा के 44 लाख रुपये के लिए पत्नी की हत्या, पति समेत चार गिरफ्तार