मायावती ने किया बड़ा ऐलान- BSP तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में अकेले लड़ेगी चुनाव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 15, 2021

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने सोमवार को ऐलान किया कि उनकी पार्टी चार प्रदेशों - तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी- में बिना किसी गठबंधन के अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी। मायावती ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी 2022 में होने वला उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव भी अकेले लड़ेगी। उन्होंने कहा, ‘‘हम चुनाव को लेकर काम कर रहे हैं। हम किसी से ज्यादा रणनीति का खुलासा नहीं करते,बसपा प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर पूरे दम के साथ चुनाव लड़ेगी और अच्छे परिणाम देगी।’’ बसपा प्रमुख ने दावा किया कि उनकी पार्टी उप्र में होने वाले पंचायत चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी मायावती ने सोमवार को पार्टी के संस्थापक कांशीराम की 87वीं जयंती पर उनको याद किया।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली से गाजियाबाद जाने वाले यातायात के लिए एनएच-24 को फिर खोला गया

किसान आंदोलन पर बसपा नेता ने केंद्र सरकार से कृषि से जुड़े तीनों कानून वापस लेने की मांग दुहराई। उन्होंने कहा किसान आंदोलन में मृतक किसानों के परिजन को उचित आर्थिक सहायता व एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। कांशीराम की जयंती पर मायावती ने कहा कि हमारी पार्टी बाबा साहेब डॉ. भीमराम आम्बेडकर तथा कांशीराम के दिखाए रास्ते पर चल रही है। हमारी पार्टी के संस्थापक कांशीराम ने बाबा साहब का रुके कारवां को आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि कांशीराम जी ने काफी ऐतिहासिक काम किया। इस अवसर पर पार्टी मान्यवर कांशीराम जी को श्रद्धा अर्पित करती है। उन्होंने कहा कि बसपा ही गरीब व वंचितों की सेवा में लगी है। केवल बसपा ने अपने काम को लगातार आगे बढ़ाने के लिए समाज को अपना सब कुछ दिया है, जिससे दलितों, शोषितों, आदिवासियों, पिछड़े वर्गों, मुस्लिमों और अन्य अल्पसंख्यकों को सम्मान मिल सके। मायावती ने कहा कि बसपा उनको मजबूत करने में लगी है और पार्टी का हर कार्यकर्ता इस काम में बड़ी तथा कड़ी मेहनत कर रहा है।

प्रमुख खबरें

बहुचर्चित निठारी कांड के मुख्य आरोपी रहे सुरेंद्र कोली ने की खुदकुशी, चाय की दुकान के अंदर रस्सी से लटका मिला शव

Azadpur Station तक विस्तार की तैयारी, Indian Railways का Hydrogen Train पर बड़ा Strategic Move

Kashmir में सर्दियों ने दी दस्तक, बर्फ से सफेद हुए Gulmarg और Gurez Valley, कुदरत ने बदल दिया पूरा नजारा

Asian Games में भारतीय गेंदबाजों का कहर, Japan की टीम 57 रन पर ढेर