Buddha Purnima 2026: ये 5 चीजें घर लाने से चमक जाएगी आपकी किस्मत, खूब बरसेगा पैसा

By एकता | Apr 30, 2026

वैशाख पूर्णिमा के दिन बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाती है, जो इस साल 1 मई को पड़ रही है। माना जाता है कि इसी दिन गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था, उन्हें ज्ञान मिला था और उन्होंने शरीर त्यागा था। लोग इस दिन शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना करते हैं। ज्योतिष और वास्तु के अनुसार, इस दिन घर में कुछ खास चीजें लाने से सुख-समृद्धि आती है।

पीतल का हाथी लाएगा स्थिरता

पीतल का हाथी घर में मजबूती और शांति का प्रतीक माना जाता है। इसे घर के मुख्य दरवाजे के पास, अंदर की तरफ मुंह करके रखने से घर का माहौल संतुलित रहता है और लड़ाई-झगड़े कम होते हैं।

इसे भी पढ़ें: Buddha Purnima 2026: वैशाख पूर्णिमा पर इस मुहूर्त में स्नान-दान से मिलेगी मानसिक शांति

कौड़ियो से होगा धन लाभ

पुराने समय से ही कौड़ियों का संबंध धन की देवी लक्ष्मी जी से रहा है। माना जाता है कि समुद्र मंथन के समय ये प्रकट हुई थीं। बुद्ध पूर्णिमा पर कौड़ियां खरीदकर उन्हें लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रखने से आर्थिक तंगी दूर होती है और पैसा टिकता है।

चांदी के सिक्को से मिलेगी मन को शांति

चांदी का सीधा संबंध चंद्रमा से होता है। चूंकि पूर्णिमा चंद्रमा का ही दिन है, इसलिए इस दिन चांदी का सिक्का घर लाना बहुत अच्छा रहता है। इससे मन शांत रहता है और घर की आर्थिक स्थिति में सुधार आता है। इसे आप अपने पूजा घर में रख सकते हैं।

श्री यंत्र से आएगी समृद्धि

श्री यंत्र को धन और वैभव का सबसे बड़ा प्रतीक माना जाता है। इसे साक्षात लक्ष्मी जी का रूप कहा गया है। बुद्ध पूर्णिमा के दिन श्री यंत्र लाकर उसे पूजा स्थान पर स्थापित करने और रोज उसकी पूजा करने से जीवन में तरक्की के रास्ते खुलते हैं।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान