Budget 2024: लक्षद्वीप को लेकर निर्मला सीतारमण ने की कई बड़ी घोषणाएं, पर्यटन बढ़ाने पर है जोर

By रितिका कमठान | Feb 01, 2024

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट एक फरवरी 2024 को पेश कर दिया है। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का ये अंतिम बजट है और लोकसभा चुनावों को देखते हुए भी ये अंतिम बजट माना जा रहा है। इस बजट से आम जनता को काफी अधिक उम्मीदें थी। इसके साथ ही टूरिज्म सेक्टर भी बजट में कई घोषणाओं के इंतजार में था। इसका सबसे अधिक लाभ इस वर्ष लक्षद्वीप को हुआ है, जिसपर बजट में खास फोकस किया गया है। खासतौर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप यात्रा के बाद इस पर पूरा ध्यान है।

 

लक्षद्वीप के लिए ये है खास

इस बजट में लक्षद्वीप के लिए खास उपहार देने का फैसला किया गया है। लक्षद्वीप को लेकर वित्त मंत्री ने कहा कि पर्यटन से संबंधित कई नई परियोजनाएं लाई गई है। इससे कई द्वीपों पर पर्यटन को बढ़ावा देने पर मदद मिलेगी। खासतौर से मालदीव के नेताओं के साथ वैश्विक स्तर पर हुए विवाद के बाद लक्षद्वीप के पर्यटन में बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसके तहत अब केंद्र सरकार भी सुख सुविधाएं बढ़ाने के उद्देश्य से लक्षद्वीप में नई परियोजनाएं लागू करने जा रही है, जिससे रोजगार में भी विस्तार होगा। 

 

लक्षद्वीप को लेकर भी बुनियादी ढांचा तैयार किया जा रहा है। इसे पर्यटकों की बढ़ती हुई रुचि को देखते हुए ध्यान में लाया जा रहा है। घरेलू टूरिस्ट प्लेसों की बढ़ती मांग को देखते हुए बंदरगाह से कनेक्टिविटी, पर्यटन की बुनियादी सुविधाओं को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके साथ ही 40 हजार रेलवे बोगियां भी वंदे भारत की बोगियों में तब्दील होंगी। सरकार ने तीन नए रेल कॉरिडोर्स को लाने का फैसला किया है। इसके साथ ही मॉल कॉरिडोर पर भी फोकस रखा जाएगा। गौरतलब है कि अब लक्षद्वीप को नियमित उड़ानों, क्वालिटी होटल जैसे कई सुविधाओं के साथ पर्यटकों के लिए अधिक सुविधाजनक बनाए जाने पर जोर दिया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

जोफ्रा आर्चर की टी20 वर्ल्ड कप में वापसी: इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान

Eden Gardens टेस्ट पिच पर आईसीसी की मुहर, गुवाहाटी को मिला ‘बहुत अच्छा’ दर्जा

नाइजीरिया में जोशुआ की कार ट्रक से टकराई, दो टीम सदस्यों की मृत्यु, चैम्पियन एंथनी अस्पताल में भर्ती

Investment bankers की बम्पर कमाई: 2025 में IPO से ₹4113 करोड़ की फीस, पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा