Budget 2024: मिडिल क्लास के लिए राहत! न्यू टैक्स रिजीम में बड़ी छूट का ऐलान, 3 लाख तक कोई टैक्स नहीं

By अंकित सिंह | Jul 23, 2024

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई आयकर व्यवस्था को बढ़ावा दिया, जिसमें मानक कटौती 50,000 रुपये से बढ़ाकर 75,000 रुपये कर दी गई। वित्त मंत्री ने कहा कि नई कर व्यवस्था के तहत, कर दर संरचना को निम्नानुसार संशोधित किया जाएगा। इस व्यवस्था में तीन लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। 3 से 7 लाख तक की कमाई पर 5 प्रतिशत इनकम टैक्स देना होगा। निर्मला सीतारमण ने बताया कि 7 से 10 लाख की आय होने पर 10 फीसदी की दर से आय कर लगेगा। 10 से 12 लाख के टैक्सेबल इनकल पर 15 फीसदी की दर से आयकर लगेगा।

इसे भी पढ़ें: प्राकृतिक खेती पर फोकस, बुनियादी ढांचे को बढ़ावा, किसानों के लिए मोदी सरकार में Budget 2024 में क्या है?

वित्त मंत्री ने घोषणा की कि मानक कटौती की सीमा 50,000 रुपये से बढ़कर 75,000 रुपये की गयी। सीतारमण ने कहा कि निजी क्षेत्र में वाणिज्यिक स्तर पर अनुसंधान एवं नवोन्मेष को बढ़ावा देने के लिए एक लाख करोड़ रुपये का वित्तीय कोष है। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप के लिए एंजल कर समाप्त होगा। सरकार ने ई-कॉमर्स गतिविधियों में स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) की दर को एक प्रतिशत से घटाकर 0.1 प्रतिशत करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि तीन वर्ष के बाद आयकर आकलन केवल उन मामलों में पुनः किया जाएगा जहां बेहिसाबी आय 50 लाख रुपये या उससे अधिक है।

प्रमुख खबरें

Aichi-Nagoya Asian Games: 85 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा भारत

Asian Games में स्वर्ण जीतने वाली Indian Hockey टीम को ओडिशा सरकार देगी नकद इनाम

400 करोड़ का झटका! Ukraine में भारतीय कंपनी के दवा प्लांट पर Russian Drone का हमला, 1 की मौत

Irani Cup: शेष भारत ने जम्मू कश्मीर को 167 रन से हराया, मुकेश कुमार ने लिए छह विकेट