Budget 5G Phones: 10 हजार से कम में बेस्ट और दमदार स्मार्टफन, ये हैं 5 सबसे धांसू ऑप्शन

By दिव्यांशी भदौरिया | Mar 04, 2026

अगर आप भी नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहें और आपका बजट काफी कम हैं, तो आपको इस लेख हम 10 हजार रुपये के अंदर आने वाले स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप जरुर खरीद सकते है। कमाल बात यह है कि इसके फीचर्स भी बेहद कमाल के है। 

इस स्मार्टफोन को आप अमेजन से  9,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस कीमत में ग्राहकों को 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट उपलब्ध कराया जा रहा है। स्मार्टफोन में 6.7 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का कैमरा और परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 900 चिपसेट मिलता है। साथ ही, लंबी बैटरी लाइफ के लिए इसमें 5000mAh की दमदार बैटरी भी शामिल की गई है।

Samsung Galaxy M06 5G

इस स्मार्टफोन का 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाला वेरिएंट फिलहाल ग्राहक अमेजन से 9,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है और पावर बैकअप के लिए 5000mAh की बैटरी शामिल की गई है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल में बेस्ट है।

Lava Shark 5G

यह फोन  4GB + 64GB ऑप्शन के साथ आ रहा है। इसे आप ऑनलाइन 9,499 रुपये में खरीद सकते हैं। फोन की  फोन 6.75-इंच HD+ डिस्प्ले, 13MP कैमरा, UNISOC T765 प्रोसेसर और 5000mAh की बैटरी जैसे फीचर्स के साथ आता है।

AI+ Nova 5G

इस फोन का 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला मॉडल फिलहाल अमेजन पर 9,490 रुपये की कीमत में उपलब्ध है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Unisoc T8200 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा, 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल का कैमरा और 5000mAh की मजबूत बैटरी जैसे फीचर्स इसे इस बजट में एक आकर्षक विकल्प बनाते हैं।

Lava Bold N1 5G

Lava के इस स्मार्टफोन को ग्राहक फिलहाल अमेजन से 8,998 रुपये में खरीद सकते हैं। यह कीमत इसके 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का AI कैमरा, 5000mAh की बैटरी और UNISOC T765 प्रोसेसर दिया गया है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए उपयुक्त परफॉर्मेंस प्रदान करता है।

प्रमुख खबरें

10 साल की जेल, 10,00,00,000 रुपए का जुर्माना, पेपर लीक पर फास्ट ट्रैक अंदाज में ये कौन सा बिल मोदी कैबिनेट ने किया मंजूर

NEET: JP Nadda ने सुनी CJP की मांगें, Dharmendra Pradhan का इस्तीफा बना बड़ा मुद्दा, कल फिर बात

Ramayana में भगवान राम का किरदार निभाने पर क्या बोले Ranbir Kapoor

महिला प्रदर्शनकारी से बदसलूकी का दावा? Mumbai Police बोलीं- Viral Video की गलत व्याख्या न करें