Ramayana में भगवान राम का किरदार निभाने पर क्या बोले Ranbir Kapoor

By एकता | Jul 24, 2026

फिल्म रामायण को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है। हाल ही में आयोजित सैन डिएगो कॉमिक कॉन इवेंट में रणबीर कपूर अपने को-स्टार यश, डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के साथ शामिल हुए। इस खास मौके पर जब रणबीर से भगवान राम का किरदार निभाने के अनुभव के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने खुलकर अपनी भावनाएं जाहिर कीं।

भगवान राम के आदर्शों पर रखी बात
रणबीर ने आगे कहा कि रामायण हम सभी के दिलों में बसी हुई है। भगवान राम सदियों से करोड़ों लोगों के लिए सच्चाई, दया, साहस और क्षमा के सबसे बड़े प्रतीक रहे हैं। इतने महान और पूजनीय किरदार को पर्दे पर दिखाना बहुत चुनौती भरा काम है। उन्होंने माना कि ऐसे ऐतिहासिक और धार्मिक किरदार को निभाना किसी भी अभिनेता के लिए आसान नहीं होता। इसे भी पढ़ें: Aksar 2 में अभिनव शुक्ला का किसिंग सीन देख दुखी हुई थीं Rubina Dilaik

को-स्टार यश ने की रणबीर की तारीफ
इसी इवेंट के दौरान साउथ सुपरस्टार यश ने भी रणबीर कपूर की जमकर तारीफ की। यश ने कहा कि कोई भी यह दावा नहीं कर सकता कि उसमें भगवान राम का किरदार निभाने की पूरी क्षमता है, लेकिन रणबीर ने जिस सादगी और समझदारी से अपनी बात रखी, वह काबले-तारीफ है। यश ने रणबीर को एक शानदार कलाकार बताते हुए कहा कि उन्होंने इस भूमिका में ढलने के लिए बहुत कड़ी मेहनत की है।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने मृत व्यक्ति के नाम Learning Licence बनने पर केंद्र और यूपी से मांगा जवाब

पीलीभीत में Punjab and Sindh Bank के वरिष्ठ अधिकारी 8.52 करोड़ की धोखाधड़ी में गिरफ्तार

Telangana Assembly के पहले दिन भारी हंगामा, HC ने BRS विधायकों को रोकने पर पुलिस को लगाई फटकार

West Asia में तनाव के बीच व्यापार और कनेक्टिविटी बढ़ा रहा भारत, S Jaishankar ने दी जानकारी