छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र सात मार्च से, कांग्रेस सरकार को घेरेगी भाजपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 06, 2022

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू होगा। अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार वर्ष 2022-23 का बजट सदन में नौ मार्च को पेश करेगी। विपक्षी दल भाजपा ने ‘‘बिगड़ती’’ कानून व्यवस्था समेत अन्य कई मुद्दों को लेकर सत्तारूढ़ कांग्रेस को घेरने का फैसला किया है। विधानसभा के अधिकारियों ने कहा कि सोमवार को बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल अनुसुइया उइके के अभिभाषण से होगी। इसके बाद उनके अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: ज्ञानदेव आहूजा बोले- वसुंधरा राजे को राजस्थान की पुन: मुख्यमंत्री बनने का विचार त्याग देना चाहिए

सीमित बजट सत्र पर नाखुशी जताते हुए कौशिक ने दावा किया कि छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार इतना छोटा बजट सत्र आयोजित किया जा रहा है, जो संसदीय परंपरा का उल्लंघन है। कौशिक ने कहा, ‘‘सत्र का आयोजन केवल 13 दिन के लिए किया गया है। इसकी अवधि और लंबी होनी चाहिए क्योंकि बहुत से मुद्दे हैं जिन्हें सदन में उठाने की जरूरत है।’’ भाजपा के एक नेता ने कहा कि उनकी पार्टी के विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत से शनिवार को मुलाकात कर अनुरोध किया कि सत्र को तय समय से पहले समाप्त नहीं किया जाना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Aviation Sector में Adani-GMR की एंट्री का विरोध, IndiGo प्रमुख बोले- निष्पक्ष Competition के लिए यह खतरनाक

HCL Tech का Odisha में बड़ा दांव, ₹14,257 करोड़ के निवेश से बनेगा भारत का पहला Sovereign AI Data Center

अब तक बनाए गए 10.18 करोड़ से अधिक किसान पहचान पत्र, सरकार ने राज्यसभा में दी जानकारी

Japanese Yen Crash: 1986 के बाद सबसे निचले स्तर पर मुद्रा, Satsuki Katayama ने दिए Currency Market में दखल के संकेत