संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से होगा शुरू, जानिए कब पेश होगा आम बजट

By अनुराग गुप्ता | Jan 04, 2020

नयी दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को साल 2020-21 के लिए मोदी सरकार का आम बजट पेश कर सकती हैं। मिली जानकारी के मुताबिक संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा, जो 7 फरवरी तक चलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बजट सत्र दो भागों में होगा। पहला वाला सत्र 31 जनवरी से शुरू होकर 7 फरवरी तक चलेगा तो दूसरा सत्र मार्च के दूसरे हफ्ते में शुरू हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: निर्मला सीतारमण की प्रेस कॉन्फ्रेंस, अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए कही बड़ी बातें

परम्परा के मुताबिक साल के पहले सत्र की शुरूआत राष्ट्रपति के अभिभाषण से होगी। उस वक्त राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संसद के दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करेंगे। साथ ही साथ राष्ट्रपति कोविंद मोदी सरकार की योजनाओं का खाका भी पेश करेंगे।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा