मध्य प्रदेश विधानसभा में आज पेश होगा राज्य का बजट, आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश की थीम पर विकास को लेकर रहेगा फोकस

By दिनेश शुक्ल | Mar 02, 2021

भोपाल। शिवराज सरकार आज मंगलवार को विधानसभा में राज्य का बजट पेश करेगी। मध्य प्रदेश का पहला ई-बजट आत्म निर्भर मध्य प्रदेश की थीम पर होगा। राज्य वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा टैबलेट के जरिए विधानसभा में यह बजट पेश करेंगे। यह बजट पूरी तरह से पेपर मुक्त होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के चौथे कार्यकाल का यह पहला बजट है।

इसे भी पढ़ें: शिवराज कोलकाता में कालीघाट मंदिर में दर्शन के बाद बोले, बंगाल में परिवर्तन की लहर चल रही है

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा सदन में करीब 2 लाख 40 हजार करोड़ का अनुमानित बजट पेश करेंगे। बजट से पहले सुबह 10 बजे विधानसभा में मुख्यमंत्री कक्ष में शिवराज कैबिनेट की बैठक होगी। जिसमें बजट को मंजूरी दी जाएगी। बजट पर आगामी नगरीय निकाय चुनाव की छाप दिख सकती है। साथ ही किसान और रोजगार पर भी सरकार का फोकस रहने की उम्मीद है। इसके अलावा शिक्षा और रोजगार के लिए भी भारी भरकम प्रावधान किए जा सकते है।

 

इसे भी पढ़ें: कमलनाथ का शिवराज सरकार पर निशाना अगर जनता साथ है तो मतपत्र पर चुनाव से परहेज क्यों ?

जल मिशन भी सरकार की प्राथमिकता में है। बजट में चंबल एक्सप्रेस वे और इकोनॉमिक कॉरिडोर को लेकर प्रावधान की घोषणा हो सकती है। नगरीय निकाय चुनाव को देखते हुए सरकार शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर कुछ बड़ी घोषणाएं कर सकती है। रेलवे ओवर ब्रिज बनाने का प्रावधान भी बजट में किया जा सकता है। वही आज पेश होने वाले राज्य के बजट को आगामी नगरीय निकाय चुनाव को देखते हुए  भी अहम माना जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर