बजट से अर्थव्यवस्था होगी मजबूत, जनधन खातों से गरीबों को मिला लाभ: PM मोदी

By अनुराग गुप्ता | Feb 02, 2022

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि निर्मला सीतारमण ने बहुत ही खूबसूरती, बहुत ही अच्छे ढंग से और कम समय में बड़ी कोशिश करके बजट के कुछ पहलुयों के हमारे सामने रखा। बजट भाषण में पूरा बजट तो संभव नहीं होता है क्योंकि बजट अपने आप में बहुत बड़ा दस्तावेज होता है। उसकी बहुत बारीकियां होती हैं और सदन में सब चीज पर बोलना संभव नहीं होता है। 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम सबने इस बात पर मार्क किया होगा और बहुत जगह सुनी होगी, आज भारत की तरफ देखने की विश्व के नजरिये में बहुत बड़ा बदलाव आ रहा है। भारत जैसे लोकतांत्रिक देश को अब दुनिया और दुनिया के लोग अधिक मजबूत रूप में देखना चाह रहे हैं। इसीलिए पूरा विश्व भारत को नए सिरे से देख रहा है। ऐसे में हमारे लिए आवश्यक है कि हम देश को तेज गति से आगे बढ़ाए, अनेक क्षेत्रों में बदलाव लाएं और मजबूती लाएं। यह समय नए संकल्पों की सिद्धी का समय है। बहुत जरूरी है कि भारत आत्मिनिर्भर बने और आत्मनिर्भर भारत की नींव पर एक आधुनिक भारत का निर्माण हो। 

इसे भी पढ़ें: वित्त मंत्री के रूप में सीतारमण ने चौथी बार पेश किया आम बजट, 90 मिनट चला भाषण 

उन्होंने कहा कि भारत को आधुनिकीकरण की राह पर ले जाने के लिए इस बजट में कई कदम हैं। पिछले 7 सालों में लिए गए निर्णय भारतीय अर्थव्यवस्था को लगातार बढ़ा रहे हैं। 7-8 साल पहले भारत की जीडीपी 1.10 लाख करोड़ रुपए थी। आज हमारी जीडीपी करीब 2.3 लाख करोड़ रुपए है। उन्होंने कहा कि 2013-14 में भारत का निर्यात 2.85 लाख करोड़ रुपए था। आज इसने 4.7 लाख करोड़ रुपए हासिल कर लिए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह बजट गरीबों, मध्यम वर्ग और युवाओं पर केंद्रित है और इसका उद्देश्य उन्हें बुनियादी जरूरतें मुहैया कराना है। हमारी सरकार मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2013-14 में भारत का एक्सपोर्ट 2 लाख 85 हजार करोड़ रुपए होता था। आज भारत का एक्सपोर्ट 4 लाख 70 हजार करोड़ रुपए का आसपास पहुंचा है। 

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने बहरीन के प्रधानमंत्री से की बात, द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की 

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के प्रयासों से लगभग 9 करोड़ ग्रामीण परिवारों को पहले ही स्थापित किया जा चुका है। इसमें से पिछले 2 सालों में जल जीवन मिशन के तहत 5 करोड़ से अधिक कनेक्शन स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार के प्रयासों से आज देश में करीब-करीब 9 करोड़ ग्रामीण घरों में नल से जल पहुंचने लगा है। इसमें से करीब-करीब 5 करोड़ से ज्यादा पानी के कनेक्शन, जल जीवन मिशन के तहत पिछले 2 वर्ष में दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि विशेष रूप से केन-बेतवा को लिंक करने के लिए जो हज़ारों करोड़ रुपए का प्रावधान किया है, उससे यूपी और एमपी के बुंदेलखंड क्षेत्र की तस्वीर भी बदलने वाली है। अब बुंदेलखंड के खेतों में और हरियाली आएगी, घरों में पीने का पानी आएगा, खेतों में पानी आएगा। 

यहां सुने पूरा संबोधन:-  

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर