Dharamshala में Paragliding के दौरान हादसा, बुल्गारिया के नागरिक की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 26, 2026

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में खनियारा स्थित ‘राइजिंग स्टार पीक’ के पास पैराग्लाइडिंग के दौरान दुर्घटना में 47 वर्षीय बुल्गारियाई नागरिक की मौत हो गई, जबकि ब्रिटेन का एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। दोनों विदेशी नागरिकों ने रविवार को बीड़-बिलिंग पैराग्लाइडिंग स्थल से अलग-अलग उड़ान भरी थी और उड़ान के दौरान उन्हें खराब मौसम का सामना करना पड़ा।

गैवरिलिचेंको का शव पोस्टमार्टम के लिए धर्मशाला के जोनल अस्पताल के मुर्दाघर में ले जाया गया। कांगड़ा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुलभूषण वर्मा ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जाएगी। इस बीच, प्रशासन ने बीड़-बिलिंग पैराग्लाइडिंग स्थल पर अकेले पैराग्लाइडिंग करने की गतिविधियों को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है।

इस फैसले के खिलाफ देशी और विदेशी पैराग्लाइडर ने विरोध जताया और इसे लागू करने के लिए स्पष्ट तकनीकी कारण बताने की मांग की।

प्रमुख खबरें

चक्रवात Arnab का खतरा: Andhra Pradesh ने 20 जिलों के लिए 27 करोड़ रुपये किए मंजूर

उत्तर प्रदेश में 2030-31 तक 500 नए Global Capability Center खोलने की तैयारी

100 करोड़ के कथित घोटाले में DMK नेता महेश पोय्यामोझी की अग्रिम जमानत मद्रास हाईकोर्ट से खारिज

सुलतानपुर की विशेष अदालत ने Rahul Gandhi को मानहानि मामले में बरी किया