शेयर बाजार में Bull Run जारी, IT Stocks की चमक से Sensex-Nifty लगातार तीसरे दिन मजबूत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2026

सूचना प्रौद्योगिकी शेयरों में तेजी और अमेरिका के रोजगार आंकड़े उम्मीद से कमजोर रहने के बीच घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में 262 अंक और निफ्टी में 95 अंक की तेजी रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 261.79 अंक यानी 0.34 प्रतिशत चढ़कर 77,763.91 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 655.4 अंक चढ़कर 78,157.52 अंक तक पहुंच गया था।

नायर ने कहा कि भारत-जापान शिखर सम्मेलन के सकारात्मक नतीजों और आईटी क्षेत्र में जारी सुधार से भी बाजार धारणा को समर्थन मिला। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में नरमी एक अहम कारक बनी हुई है। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी करीब छह प्रतिशत चढ़ गया, जबकि जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग भी बढ़त के साथ बंद हुए। यूरोपीय बाजार दोपहर के सत्र में मिले-जुले रुख के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजारों में बृहस्पतिवार को मिला-जुला रुख देखा गया था।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.24 प्रतिशत बढ़कर 71.97 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 311.82 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इससे पहले बुधवार को सेंसेक्स 579.48 अंक चढ़कर 77,502.12 अंक और निफ्टी 169.85 अंक बढ़कर 24,175.70 अंक पर बंद हुआ था।

प्रमुख खबरें

Mars Transit: रोहिणी नक्षत्र में मंगल की एंट्री, इन 4 Lucky राशियों को Career में मिलेगी सफलता

Vishwakhabram: Russia China Secret Military Training ने उड़ा दिए दुनिया के होश, India भी रह गया हैरान

Operation Numkhor का Dulquer Salmaan कनेक्शन, फर्जी कागजात पर मंगाईं विदेशी Luxury Cars?

Prashant Kishor लड़ेंगे Bankipur उपचुनाव? 4 जुलाई को Jan Suraaj का बड़ा फैसला