प्रयागराज के मुख्य आरोपी जावेद के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, टूटा घर का गेट, भारी सुरक्षा बल तैनात

By अभिनय आकाश | Jun 12, 2022

प्रयागराज में जुमे की नमाज के बाद शहर में हुए हिंसा व पथराव को लेकर अब पुलिस का एक्शन शुरू हो गया है। पुलिस ने शुक्रवार को शहर में हुए पथराव के मास्टरमाइंड जावेद अहमद उर्फ जावेद पंप सहित 68 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस की तरफ से जावेद को ही हिंसा का मास्टरमाइंड बताया गया था। जावेद की गिरफ्तारी के बाद अब प्रयागराज अथॉरिटी यानी पीडीए भी एक्शन में आ गया है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने पहले उसके आवास पर एक विध्वंस नोटिस लगाया था, जिसमें उन्हें आज सुबह 11 बजे तक घर खाली करने के लिए कहा था क्योंकि यह "अवैध रूप से निर्मित" है।

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।