इंदौर में कम्प्यूटर बाबा के आश्रम पर चला बुल्डोजर, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने की निंदा

By दिनेश शुक्ल | Nov 08, 2020

इंदौर। मध्य प्रदेश की राजनीति में दखल रखने वाले कम्प्यूटर बाबा के इंदौर आश्रम पर नगर निगम ने कार्यवाही करते हुए बुल्डोजर चला दिया है। इंदौर नगर निगम द्वारा कम्प्यूटर बाबा के आश्रम पर की गई इस प्रशासनिक कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया जा रह है। कम्प्यूटर बाबा पर 46 एकड़ गौशाला की जमीन पर कब्जा करने का आरोप है। बता दें कि 2 महीने पहले ही उन्हें नोटिस दिया गया था। इंदौर के गोमटगिरी स्थित कम्प्यूटर बाबा के आश्रम पर नगर निगम और जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है। इसके साथ-साथ कंप्यूटर बाबा समेत 7 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। एडीएम ने कम्प्यूटर बाबा की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार