अवैध निर्माण के खिलाफ दिल्ली में चलने लगा बुलडोजर, तुगलकाबाद में हटा अतिक्रमण, शाहीन बाग में इस दिन होगा एक्शन

By अंकित सिंह | May 04, 2022

दिल्ली में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने एक्शन शुरू करते हुए आज तुगलकाबाद के एमबी रोड के आसपास के अतिक्रमण को हटाने की शुरुआत कर दी है। इसके अलावा तुगलकाबाद के करणी सिंह शूटिंग रेंज इलाके में भी बुलडोजर चलाया गया है। हालांकि स्थानीय लोगों के द्वारा इसका विरोध भी किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि दुकाने यहां 15 सालों से चल रही हैं। आज नगर निगम की ओर से अचानक उन्हें हटाया जा रहा है। हालांकि दिल्ली में राष्ट्रीय राजधानी में जहांगीरपुरी हिंसा के बाद लगातार अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई हो रही है। खबर के मुताबिक आने वाले दिनों में भी कई इलाकों में बुलडोजर चलाया जा सकते हैं। दक्षिण दिल्ली में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान काफी तेजी से चलाया जा रहा है। यह अभियान दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता के उस पत्र के बाद चलाया जा रहा है जिसमें उन्होंने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा था। अपने पत्र में आदेश ने रोहिंग्या, बांग्लादेशी और अन्य असामाजिक तत्वों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने की मांग की थी। मिल रही जानकारी के मुताबिक के अगले 1 सप्ताह तक दिल्ली में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 5 मई को कालिंदी कुंज इलाके में बुलडोजर चलेगा। सबसे ज्यादा शाहीन बाग को लेकर चर्चा है। खबर यह है कि 9 मई को शाहीन बाग और जसोला कनल इलाके में बुलडोजर चल सकता है। न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के गुरुद्वारे रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ 10 मई को बुलडोजर चलाया जा सकता है जबकि लोधी कॉलोनी के मेहरचंद मार्केट और साईं बाबा मंदिर के आसपास के इलाकों में भी बुलडोजर को लेकर कार्रवाई की जा सकती है।

प्रमुख खबरें

Friendship Tips: कॉलेज की दोस्ती में भी प्राइवेसी जरूरी, इन 5 बातों को रखें अपने तक

Asian Para Games: Pramod Bhagat और Bhavina Patel होंगे उद्घाटन समारोह में भारतीय दल के ध्वजवाहक

INDIA bloc के Jantar Mantar प्रदर्शन से पहले New Delhi में पुलिस और RAF तैनात

RBI रेपो दर बढ़ाने से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 429 अंक लुढ़का