दिल्ली में धूल भरी आंधी चलने की संभावना, मौसम विज्ञान विभाग जारी किया अलर्ट

Dust storm
ani

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में धूल भरी आंधी चलने या गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान व्यक्त किया है और इस दौरान प्रति घंटे 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

नयी दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में धूल भरी आंधी चलने या गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान व्यक्त किया है और इस दौरान प्रति घंटे 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। आईएमडी ने इस संबंध में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। इस दौरान शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: सतत विकास का लक्ष्य किसी को पीछे छोड़ना नहीं, लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए हम प्रतिबद्ध

सफदरजंग वेधशाला के अनुसार अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के करीब हो सकता है। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पश्चिमी विक्षोभ से उत्तर-पश्चिम भारत पर असर पड़ रहा है जिसके कारण अगले तीन दिन तक राष्ट्रीय राजधानी में बादल छाये रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

इसे भी पढ़ें: ट्रैक्टर और कार में सीधी भिड़ंत, मां बेटे की मौके पर ही हुई मौत; दो घायल

आईएमडी ने अगले छह दिन में तापमान चार से पांच डिग्री बढ़ने का अनुमान जताया है लेकिन इस दौरान लू नहीं चलेगी। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में 12 साल में अप्रैल का सर्वाधिक तापमान बृहस्पतिवार और शुक्रवार को 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली के स्पोर्ट्स कॉम्प्लैक्स मौसम केंद्र में शनिवार को अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़