हमारी सरकार में गुंडों-माफियाओं पर चल रहा बुलडोजर : योगी आदित्‍यनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 20, 2021

गाजीपुर (उप्र)। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार गुंडों और माफियाओं से अच्छी तरह निपटना जानती है और हमारी सरकार में उन पर बुलडोजर चल रहा है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सोमवार को गाजीपुर जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर सैदपुर के टाउन नेशनल इंटर कॉलेज में कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए यह कहा।

इसे भी पढ़ें: मानहानि मामला : मुंबई की अदालत में पेश हुईं कंगना रनौत, अख्तर के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जाति, क्षेत्र, चेहरा नहीं देखा और इस सरकार में सभी वर्गों एवं समाज का विकास किया गया। योगी ने योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किये। उन्‍होंने कहा कि अब गाजीपुर में मेडिकल कॉलेज का नाम महर्षि विश्वामित्र के नाम पर होगा।

प्रमुख खबरें

Chirag Paswan ने पटना में कहा, Paper Leak रोकने के लिए सख्त कदम जरूरी

Ghazipur में ANTF और पुलिस ने पकड़ी 2 करोड़ रुपये की हेरोइन, महिला समेत तीन गिरफ्तार

MP में CM Mohan Yadav और Nitin Gadkari शुरू करेंगे सुगम परिवहन सेवा, चलेंगी 351 बसें

एशियाई खेलों की 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे Kamaljeet और Suruchi