आतंकवाद रोधी अभियानों में शामिल जम्मू-कश्मीर के पुलिसकर्मियों को मुहैया कराई जाएंगी बुलेट रोधी जैकेट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 05, 2022

जम्मू| जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकवाद रोधी और सुरक्षा अभियानों में शामिल अपने कर्मियों के लिए सुरक्षा स्तर पांच और छह के 8,000 से अधिक बुलेट रोधी (बीआर) जैकेट खरीदने की प्रक्रिया शुरू की है।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस स्तर-पांच सुरक्षा की कम से कम 7,416 बीआर जैकेट और स्तर-छह सुरक्षा की 784 बीआर जैकेट खरीदेगी, ताकि आतंकवादी रोधी और सुरक्षा अभियानों में शामिल उसके कर्मियों को सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा मुहैया कराई जा सके।

उन्होंने बताया कि स्तर-पांच और स्तर-छह खतरे और सुरक्षा के उच्च स्तर का संकेत देते हैं और इन स्तरों की जैकेट का विभिन्न हथियारों से कम से कम पांच बार वार कर परीक्षण किया जाता है। सूत्रों ने बताया कि पुलिस मुख्यालय ने हाल में इन जैकेट की खरीद के लिए सरकारी ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) पोर्टल पर बोलियां मंगाई हैं।

उन्होंने बताया कि जैकेट पुलिस कर्मियों को हर तरफ से सुरक्षित रखने में सक्षम होनी चाहिए और सभी आकारों में उपलब्ध होनी चाहिए।

इन जैकेट का गुजरात फोरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी (जीएफएसयू) प्रयोगशाला में अनिवार्य रूप से बैलिस्टिक परीक्षण किया जाएगा।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने स्तर-तीन सुरक्षा के 47 बीआर हल्के मोटर वाहनों (एलएमवी), स्तर-दो के 15 बीआर एलएमवी, स्तर एक के 10 बीआर एलएमवी, 100 अल्ट्रा वाइड सीसीटीवी निगरानी प्रणालियों, 12 डीप सर्च माइन डिटेक्टर और 45 मिनी ड्रोन समेत अन्य उपकरणों की खरीद के लिए बोलियां आमंत्रित की हैं।

प्रमुख खबरें

Khammam में मछुआरों को बचाने गई SDRF की नावें पलटीं, 10 कर्मी लापता

पंजाब: Parwinder Singh Jhota के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति, 22 दिन बाद खत्म हुआ प्रदर्शन

वैश्विक रणनीतिक संघर्ष के केंद्र में है Maritime Sector, IPRD में बोले नौसेना प्रमुख

Iran War का असर Midterm Elections पर पड़ा, Donald Trump ने मानी ईंधन कीमतों से उपजी नाराजगी