दिल्ली और काशी के बीच चलेगी बुलेट ट्रेन, राम नगरी भी है रूट में शामिल

By अंकित सिंह | Dec 08, 2020

देश में बुलेट ट्रेन को लेकर मोदी सरकार काफी सक्रिय है। सरकार तेज गति से ट्रेन चलाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता लगातार दिखा रही है। देश में पहले बुलेट ट्रेन की तैयारी जोरों-शोरों पर है। मुंबई और अहमदाबाद के बीच पहली बुलेट ट्रेन चलाई जाएगी जिसके लिए रूट का पर काम फिलहाल जारी है। इस बीच दिल्ली और काशी को जोड़ने के लिए बुलेट ट्रेन योजना पर काम शुरू हो गया है। इस योजना को जमीन पर उतारने के लिए कई कदम भी उठा लिए गए हैं। इसके लिए नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन ने रेल मंत्रालय को अपनी डीपीआर भी सौंप दी है। माना जा रहा है कि डीपीआर तैयार करने के लिए ग्राउंड सर्वेक्षण किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के प्रोटेम स्पीकर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की भेंट, श्रीराम मंदिर निर्माण और लव जिहाद कानून के लिए दी बधाई

यह भी दावा किया जा रहा है कि इस ट्रैक को नोएडा में निर्मित होने वाले जेवर एयरपोर्ट से भी जोड़ा जाएगा। कहा जा रहा है कि जवर में बन रहे इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल के अंदर ही बुलेट ट्रेन का स्टेशन भी बनाने की योजना है। जाहिर सी बात है कि इस बुलेट ट्रेन परियोजना के निर्माण के बाद से उत्तर प्रदेश में पर्यटन के क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा। इसके लिए बाकायदा सरकारी एजेंसी आगे काम में जुट गई है। उत्तर प्रदेश सरकार भी अपनी तरफ से इस दिल्ली-काशी बुलेट ट्रेन परियोजना कॉरिडोर के लिए मदद को सामने आया है। खास बात यह है कि बुलेट ट्रेन परियोजना का विस्तार अयोध्या तक हो जाने के बाद पर्यटन और अयोध्या के लिए और भी फायदेमंद साबित हो सकता है।

प्रमुख खबरें

NEET विवाद पर सड़कों से लेकर संसद तक राजनीति तेज़, JP Nadda और जितेंद्र सिंह ने मेदांता अस्पताल में Sonam Wangchuk से की मुलाकात

Donald Trump ने सऊदी अरब के साथ परमाणु समझौते को मंजूरी दी, यूरेनियम संवर्धन की अनुमति संभव: सूत्र

NEET Paper Leak: राहुल गांधी से धक्का-मुक्की और छात्रों पर लाठीचार्ज पर भड़के शशि थरूर, बोले- सरकार असंवेदनशीलता की हदें पार कर रही है

Team India की लगातार हार पर बोले Tilak Varma, पिछली गलतियों से सबक लेकर मैदान पर करेंगे धमाकेदार Comeback