विवाह में खाने के विवाद में चली गोलियां, पांच लोग हुए घायल

By दिनेश शुक्ल | Dec 12, 2020

अलीराजपुर। मध्य प्रदेश में आदिवासी  जिले अलीराजपुर में अंबुआ थाना क्षेत्र में एक विवाह समारोह में खाना परोसने पर हुए विवाद में गोलियां चल गईं। गोलीबारी में पांच लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें: ब्यावरा थाना क्षेत्र से 16 साल की नाबालिग लापता, संदेह पर अपहरण का मामला दर्जा

इस घटना से क्षेत्र में तनाव फैल गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने इस सिलसिले में कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। अन्य आरोपितों को भी जल्द ही हिरासत में ले लिया जाएगा। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए गांव में फोर्स तैनात किया गया है। 

प्रमुख खबरें

Team India के Prasidh Krishna ने बताया सफलता का मंत्र, पिच के हिसाब से की बॉलिंग

Abhishek Banerjee की याचिका पर Supreme Court का बड़ा एक्शन, सायोनी घोष-काकोली घोष समेत TMC के बागी सांसदों को नोटिस जारी

TET Exemption: तमिलनाडु विधानसभा का बड़ा प्रस्ताव, 3.2 लाख Teachers को परीक्षा से स्थायी राहत की मांग

सामने बैठे थे जयशंकर, तभी पुतिन ने मोदी के लिए क्या कहा? सब चौंके