अगली कारसेवा में नहीं चलेगी गोली, CM योगी बोले- रामभक्तों पर होगी पुष्प वर्षा

By अनुराग गुप्ता | Nov 03, 2021

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस अवसर पर केन्द्रीय पर्यटन व संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि 5 वर्ष पहले अयोध्या में दीपोत्सव की चर्चा सामने आई थी, तो अयोध्या में ही आज के दिन ये आयोजन नहीं हो रहा था। हमारी सरकार ने तय किया कि अगर अयोध्या को उसकी नई पहचान दीपोत्सव कार्यक्रम से माध्यम से दिलवानी है। 

इसे भी पढ़ें: दीपोत्सव के लिए तैयार अयोध्या, जलाए जाएंगे 9 लाख दिए, सीएम योगी ने की खास अपील 

मंदिर निर्माण का गूंज रहा था नारा

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग 31 साल पहले रामभक्तों पर गोलियां चला रहे थे, वो आपकी ताकत के आगे झुके हैं। अब लगता है कि अगर कुछ और वर्ष आप इसी तरीके से ले चले, तो अगली कारसेवा के लिए वो और उनका पूरा खानदान लाइन में लगा होगा। उन्होंने आगे कहा कि आप देखना कि अगर अगली कारसेवा होगी, तो गोली नहीं चलेगी। रामभक्तों व कृष्णभक्तों पर पुष्पों की वर्षा होगी।

यहां सुने पूरा संबोधन:-

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता