बुली बाई ऐप का ‘‘ मास्टरमाइंड’’प्रतिभाशाली छात्र, पर कक्षा में अब तक नहीं आया : कॉलेज अधिकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 07, 2022

सीहोर (मप्र)|  ‘बुली बाई’ ऐप का कथित ‘मास्टर माइंड’ नीरज बिश्नोई (21) जिसे असम के जोरहाट से गिरफ्तार किया गया है, प्रतिभाशाली छात्र के तौर पर जाना जाता है।

यह परिसर भोपाल से करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर है। सीहोर के अवर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) समीर यादव ने बताया कि कॉलेज अधिकारियों के मुताबिक बिश्नोई बीटेक पाठ्यक्रम में दूसरे वर्ष का छात्र है और अब तक उसने ऑनलाइन कक्षाएं ही ली हैं क्योंकि कोविड महामारी की वजह से ऑनलाइन कक्षाएं ही हो रही हैं।

उन्होंने बताया कि कॉलेज अधिकारियों के मुताबिक बिश्नोई प्रतिभाशाली छात्र है। बिश्नोई को असम के जोरहाट से दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

‘‘बुली बाई’’ ऐप मामले में यह चौथी गिरफ्तारी है। इस ऐप पर ‘‘नीलामी’’ के लिए सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं का नाम डाला गया था।

प्रमुख खबरें

Monsoon Road Trip Destinations in India: बारिश में Long Drive का है Plan? ये 5 शानदार रूट्स आपका दिल जीत लेंगे!

Akal Takht का बड़ा एक्शन: CM Bhagwant Mann गुरु-विरोधी घोषित, Punjab में सियासी बवाल

आजकल आदमियों से बन नहीं रही, Veer Sahu संग तल्खी के बीच Sapna Choudhary का बड़ा बयान

डील हो या ना हो, मैं ईरान को...ट्रंप पर फूटा नेतन्याहू का गुस्सा