Infinix Note 12 फोन लेने की सोच रहे हैं, तो इस भारी डिस्काउंड पर नजर डालें

By विंध्यवासिनी सिंह | May 24, 2023

यह गुजरे जमाने की बात हो गई है, जब स्मार्टफोन खरीदने के लिए लोग कुछ चुनिंदा ब्रांड के ऊपर आंख बंद करके भरोसा करते थे। जिस तरीके से फोन के कंजूमर तेजी से बढ़ रहे हैं, वैसे ही तमाम नई कंपनियां मार्केट में अपना पैर पसार रही हैं और इन्हीं में से एक है इंफिनिक्स। देखते ही देखते इंफिनिक्स उन फोन निर्माता कंपनियों के लिस्ट में शामिल हो गई है, जो अपने कस्टमर को वैल्युएबल प्राइस में बढ़िया फोन प्रोवाइड करने की क्षमता रखते हैं। 

इसे भी पढ़ें: जानिए 2 हजार से कम प्राइस वाले Fastrack Limitless FS1, ब्लूटूथ कॉलिंग और इम्प्रेसिव फीचर्स वाली किफायती स्मार्टवॉच के बारे में

जी हां! Infinix Note 12 4GB रैम वाला फोन है और जिसमें 64GB स्टोरेज है, इसे आप अमेजन से आसानी से आर्डर कर सकते हैं। बता दें कि शुरुआत में इस फोन की कीमत ₹15,999 रखा गया था, लेकिन लगभग 27% डिस्काउंट के साथ ही ₹11,630 की कीमत पर उपलब्ध है। आपको यकीन नहीं हो रहा है तो आप इसे अमेजन पर चेक कर सकते हैं। वहीं अगर आप इस फोन को खरीदते समय ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं, जिसमें आईसीआईसी बैंक या फिर अन्य बैंक जिसमें एचएसबीसी क्रेडिट कार्ड आदि का आप इस्तेमाल करते हैं तो आप इस पर एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी पा सकते हैं।

  

इतना ही नहीं अगर आपके पास इंफिनिक्स का कोई पुराना फोन भी उपलब्ध है, तो आप एक्सचेंज ऑफर के तहत इस पर भारी डिस्काउंट ले सकते हैं, जो कि ₹10,800 तक का अनाउंस किया गया है। हालांकि यह आपके फोन के कंडीशन पर निर्भर करता है कि, आपका पुराना फोन किस कंडीशन में है। अगर वह बढ़िया कंडीशन में है तो आप भारी-भरकम डिस्काउंट का आनंद ले सकते हैं। 

यह तो हो गई डिस्काउंट ऑफर की बात, अब जान लेते हैं कि Infinix Note 12 के क्या फीचर देखकर आप इसको पसंद करेंगे। 

इस फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह फोन एंड्राइड 11.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चल रहा है। और इस फोन की डिस्प्ले की बात करें तो यह 6.7 है जो कि काफी बड़ी स्क्रीन होती है। जैसा कि ऊपर बताया गया इस फोन में 64GB स्टोरेज है तो वहीं यह फोन 4GB रैम के साथ आ रहा है। 

अगर कैमरे की बात करें, तो किसी भी फोन में सबसे आकर्षक फीचर कैमरा होता है। और इस फोन में आपको 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 MP Depth + AI Lens आपको मिल रहा है। 

- विंध्यवासिनी सिंह

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा