IOCL Vacancy 2026: इंडियन ऑयल में 394 पदों पर बंपर भर्ती, Freshers को मिलेगी अच्छी Salary

By अनन्या मिश्रा | Feb 03, 2026

लगभग हर युवा पढ़ाई पूरी होने के बाद अच्छी जगह नौकरी करने का सपना देखता है। लेकिन अनुभव न होने की वजह से कई युवाओं को नौकरी मिलने में मुश्किल होती है। ऐसे में अगर आप भी इस परिस्थिति से गुजर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छा अपडेट है। इंडियन ऑयल अपनी पाइपलाइन डिवीजन के लिए अप्रेंटिस सीटों को भर रहा है। इसके लिए कंपनी ने योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए हैं। ऐसे में जो भी उम्मीदवार अप्रेंटिसशिप करके कंपनी में काम सीखना चाहते हैं, तो इसमें आवेदन कर सकते हैं।

योग्यता

टेक्नीशियन अप्रेंटिस ट्रेड में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास मैकेनिकल इंजीनियर/ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रिकल एंड इलेट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग आदि में 3 साल या फिर ITI के बाद लेटरल एंट्री डिप्लोमा होना चाहिए। वहीं ट्रे़ड अप्रेंटिस के लिए फुल टाइम बैचलर डिग्री ग्रेजुएट आवेदन कर सकते हैं।

वहीं डाटा एंट्री ऑपरेटर के आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास 12वीं, जो ग्रेजुएट न हों, वह भी योग्य माने जाएंगे। ऐसे में अभ्यर्थी योग्यता संबंधित जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक कर सकेंगे।

ऐसे करें आवेदन

इसमें अप्लाई करने के लिए सभी कैंडिडेट्स को www.apprenticeshipindia.gov.in या फिर nats.education.gov.in पर जाएं।

अब ईमेल आईडी और फोन नंबर दर्ज करके लॉगइन करें।

फिर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से वेबसाइट पर लॉग इन करें।

IOCL अप्रेंटिसशिप में अप्लाई ऑनलाइन के ऑप्शन पर जाकर फॉर्म में मांगी गई डिटेल्स भरें।

अब अपना हस्ताक्षर और फोटोग्राफ स्कैन करके अपलोड करें।

इसके बाद अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।

एप्लिकेशन फीस सब्मिट करें और फॉर्म का फाइनल प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

वहीं इस भर्ती से संबंधित अन्य किसी जानकारी के लिए कैंडिडेट्स IOCL की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Indian Army ने सैनिकों के लिए शुरू किया Bharat Rice, NAFED करेगा सप्लाई

Kochi जा रहे जहाज में बच्ची से यौन उत्पीड़न, मदरसा शिक्षक गिरफ्तार

CJI Surya Kant से इस्तीफे की मांग पर भड़की BJP, कांग्रेस पर लगाया संस्थाओं को ध्वस्त करने का आरोप

उत्तर प्रदेश में 2 लाख Motor Accident दावे लंबित, बीमा अफसरों को दी जा रही Mediation ट्रेनिंग