Indian Army ने सैनिकों के लिए शुरू किया Bharat Rice, NAFED करेगा सप्लाई

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 13, 2026

(तस्वीरों के साथ) नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर भारतीय सेना ने सोमवार को राशन की गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्देश्य से शुरू की गई एक पहल के तहत रक्षा बलों के लिए उच्च गुणवत्ता वाले चावल भारत चावल की शुरुआत की है। आपूर्ति एवं परिवहन महानिदेशालय के नेतृत्व में शुरू की गई यह पहल जवानों से लगातार मिली प्रतिक्रिया पर आधारित है। इस चावल को निर्धारित रक्षा मानकों के अनुसार तैयार किया जाएगा और वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नैफेड) के माध्यम से इसकी आपूर्ति की जाएगी।

मंत्रालय ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान भारतीय सेना और भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के बीच परिचालन संबंधी आपात परिस्थितियों में एफसीआई के बुनियादी ढांचे के इस्तेमाल के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर भी किए गए। उच्च गुणवत्ता वाला यह चावल सीधे सेना के आपूर्ति डिपो तक पहुंचाया जाएगा, जिसमें लद्दाख और उत्तर पूर्व के दूरस्थ क्षेत्रों के डिपो भी शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Mumbai में कैंसर ठीक करने के नाम पर महिला से 69.30 लाख की ठगी, दो बाबाओं पर केस

Allahabad High Court सख्त: यूपी सरकार 3 महीने में तय करे Silence Zone, प्रेशर हॉर्न पर रोक

कर्नाटक में ATS अधिकारी बन 62 वर्षीय किसान को किया Digital Arrest, 1.31 करोड़ ठगे

खैरथल में जमीन विवाद के दौरान रिटायर्ड Subedar की हत्या, पांच आरोपियों पर FIR