High Court Recruitment 2024: गुजरात हाईकोर्ट में निकली बंपर वैकेसी, 15 जून से पहले करें आवेदन

By अनन्या मिश्रा | Jun 06, 2024

सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। बता दें कि गुजरात उच्च न्यायालय की तरफ से कई पदों पर भर्ती मांगी गई है। हाईकोर्ट की तरफ से डिप्टी सेक्शन ऑफिसर, कम्प्यूटर ऑपरेटर,  स्टेनो, ड्राइवर और कोर्ट मैनेजर सहित कई अन्य पदों वैकेंसी निकाली गई है।

इसे भी पढ़ें: NextGen Edu Scholarship 2024: नेक्स्टजेन एडु स्कॉलरशिप 2024 के लिए शुरू हुए आवेदन, यहां देखिए सारी डिटेल्स

वैकेंसी

इस भर्ती के तहत अलग-अलग पदों पर अधिसूचना जारी की गई है। इन पदों की संख्या की विस्तृत जानकारी आप नीचे देख सकते हैं।

गुजराती स्टेनो ग्रेड II के कुल पद -214 पद

गुजराती स्टेनो ग्रेड III के कुल पद -307 पद

इंग्लिश स्टेनो ग्रेड-II के कुल पद -54 पद

प्रोसेस सर्वर या बेलिफ के कुल पद -210 पद

डिप्टी सेक्शन ऑफिसर के कुल पद -122 पद

कोर्ट अटेंडेंट के कुल पद- 208

कंप्यूटर ऑपरेटर के कुल पद- 148 पद

ड्राइवर के कुल पद- 34

कोर्ट मैनेजर के कुल पद- 21

सैलरी

गुजरात हाईकोर्ट द्वारा निकाली गई वैकेंसी में सभी पोस्ट की अलग-अलग सैलरी निर्धारित की गई है। बता दें कि इन पदों पर 19,900 रुपये से लेकर 1,26,600 रुपये तक सैलरी तय की गई है।

आवेदन फीस

गुजरात हाईकोर्ट द्वारा निकाले गए इन अलग-अलग पदों पर अलग-अलग शुल्क जमा करना होगा। बता दें कि आवेदन फीस 1000 रुपये से लेकर 2500 रुपए तक है।

ऐसे करें आवेदन

इन पदों पर आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://gujarathighcourt.nic.in/ पर जाएं।

फिर आवेदन फॉर्म पर क्लिक करें।

सामने स्क्रीन पर फॉर्म खुल जाएगा।

इसके बाद मांगी गई डिटेल्स सबमिट करें।

अब फोटो और साइन सबमिट करें।

फिर आवेदन फीस जमा कर फाइनल फॉर्म सबमिट करें।

साथ ही फॉर्म का प्रिंट आउट ले लें।

प्रमुख खबरें

Climate Change से निपटने को सुव्यवस्थित नीतियां जरूरी: राष्ट्रपति Droupadi Murmu

सपा सत्ता में आई तो Remote Sensing से होगी विकास दुबे एनकाउंटर की जांच: Akhilesh Yadav

Adiala Jail में Imran Khan का मेडिकल चेकअप, PIMS के डॉक्टरों ने की जांच

विदेश भेजने के नाम पर 22 लाख की ठगी, Hisar Police ने दो आरोपियों को पकड़ा