इंग्लैंड की पिचों पर गेंदबाजी करने में बुमराह को रही दिक्कत, जानें क्या है कारण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 21, 2019

साउथम्पटन। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में शुमार जसप्रीत बुमराह ने गुरूवार को कहा कि इंग्लैंड में सफेद गेंद के क्रिकेट के लिये बनाई गई पिचें ‘सबसे सपाट ’ है और गेंदबाजों को कोई मूवमेंट नहीं मिल पा रही है। भारतीय आक्रमण की धुरी बुमराह ने यहां मीडिया से बातचीत के दौरान इंग्लैंड के हालात को लेकर मिथक तोड़ा। उन्होंने कहा, ‘‘मैने अब तक सफेद गेंद से जितनी भी क्रिकेट खेली है, मेरा मानना है कि इंग्लैंड की पिचें सबसे सपाट है। इन पिचों पर गेंदबाजों को कोई मदद नहीं मिल रही है।’’

इसे भी पढ़ें: PM मोदी ने की धवन के जल्द मैदान पर लौटने की कामना, बोले- आपकी कमी खलेगी

उन्होंने कहा कि मैच के दिन विकेट को देखकर टीम संयोजन तय करना ही बेहतर है। उन्होंने कहा, ‘‘यदि इन चीजों पर फोकस नहीं किया तो मैच के दिन देखना होगा कि क्या सही रहता है। विकेट से मदद नहीं मिलने पर हमें अपनी ताकत पर फोकस करना चाहिये।’

प्रमुख खबरें

Delhi-NCR में Diabetes और हाइपरटेंशन का खतरा बढ़ा, 40 के बाद जोखिम अधिक

Poonch में सुरक्षाबलों का Search Operation, मेंढर में संदिग्ध हलचल के बाद कार्रवाई

Sunil Shetty Birthday: Cricket और Business से फिल्मों तक, ऐसा रहा Actor का शानदार सफर

Khudiram Bose को Yogi Adityanath ने दी श्रद्धांजलि, त्याग को बताया राष्ट्र प्रेरणा