मलिंगा के संन्यास पर बुमराह बोले, उनका प्रशंसक बना रहूंगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2019

नयी दिल्ली। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कहा कि वह एकदिवसीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले श्रीलंका के दिग्गज लसिथ मलिंगा के प्रशंसक बने रहेंगे। मलिंगा ने गुरूवार को कोलंबो के घरेलू मैदान पर अपने करियर के अंतिम वनडे में 9.4 ओवर में दो मेडन से 38 रन देकर तीन विकेट झटके। उन्होंने 226 वनडे मैचों में 338 विकेट चटकाये। बुमराह ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘ मलिंगा की उत्कृष्ट गेंदबाजी। क्रिकेट के लिए आपने जो कुछ भी किया है, उसके लिए धन्यवाद। मैं हमेशा से आपका प्रशंसक रहा हूं और हमेशा रहूंगा।’’ मलिंगा और बुमराह को अलग तरह के गेंदबाजी एक्शन के लिए जाना जाता है। दोनों के पास तेज गति से यार्कर डालने की क्षमता है। आईपीएल में लंबे समय से दोनों गेंदबाज मुंबई इंडियन्स के लिए खेल रहे हैं।

मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा ने मलिंगा को पिछले एक दशक का सबसे बड़ा मैच विजेता करार दिया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘अगर मुझे पिछले एक दशक में मुंबई इंडियन्स के लिए एक मैच विजेता को चुनना होगा तो यह खिलाड़ी (मलिंगा) निश्चित रूप से शीर्ष पर होगा। एक कप्तान के रूप में वह मुझे तनावपूर्ण परिस्थितियों में राहत देता और वह कभी भी जरूरत के समय विफल नहीं रहा। भविष्य के लिए आपको शुभकामनाएं।’’ कुसाल परेरा (111) के तेजतर्रार शतक की मदद से श्रीलंका ने पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शुक्रवार को यहां बांग्लादेश को 91 रन से हराकर अपने स्टार लसिथ मलिंगा को जीत से विदाई दी।  मलिंगा एकदिवसीय में तीन बार हैट्रिक लेने वाले इकलौते गेंदबाज हैं। उन्होंने 2011 में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।

प्रमुख खबरें

25 सितंबर का इतिहास: Pandit Deendayal Upadhyaya और Chaudhary Devi Lal की जयंती

Kalkaji Gangrape Case | जन्मदिन की खुशी बनी ख़ौफ़नाक मंज़र: कालकाजी गैंगरेप पीड़िता ने सुनाई आपबीती, पुलिसकर्मी बनकर आए आरोपियों की हैवानियत

Asian Games: नेपाल को 48-24 से हराकर भारतीय महिला कबड्डी टीम फाइनल में

SIR Controversy | कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली में लगे ज्ञानेश कुमार हटाओ, चुनाव आयोग बचाओ के पोस्टर