वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले नेट पर गेंदबाजी करेंगे बुमराह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 13, 2019

नयी दिल्ली। कमर की चोट के बाद रिहैबिलिटेशन में जुटे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले नेट पर भारतीय टीम के साथ अभ्यास करेंगे। बुमराह स्ट्रेस फ्रेक्चर के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला की शुरूआत से टीम से बाहर हैं। वह हालांकि अब ठीक होने की राह पर है। टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि अगले साल न्यूजीलैंड दौरे से पहले वह फिट हो जायेंगे। 

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा वनडे 18 दिसंबर को खेला जायेगा। बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि बुमराह भारतीय टीम के साथ अभ्यास करेंगे। अब यह परंपरा बन गई है। टीम प्रबंधन ने भुवनेश्वर कुमार की फिटनेस भी इंदौर में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट से पहले परखी थी हालांकि वह टीम का हिस्सा नहीं थे । इसी तरह बुमराह की फिटनेस को आजमाया जायेगा ।’’

इसे भी पढ़ें: सिंधु फिर हारी, बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल से बाहर

सूत्र ने कहा कि अब यही परंपरा बन गई है कि जब कोई खिलाड़ी फिट होता नजर आता है तो टीम प्रबंधन, फिजियो और ट्रेनर नेट अभ्यास में उसे परखते हैं। बुमराह और हार्दिक पंड्या आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिये खेलते हैं और मुंबई के बीकेसी मैदान पर उनका रिहैबिलिटेशन चल रहा है। ऐसी भी संभावना है कि बुमराह को भारत ए टीम के साथ न्यूजीलैंड भेजा जाये ताकि उन्हें अभ्यास मिल सके। 

प्रमुख खबरें

NTA के नए दफ्तर में तैनात होंगे CISF जवान, NEET विवाद के बाद सुरक्षा कड़ी

Daughters Day पर Kriti Sanon ने उठाई महिलाओं की सुरक्षा की मांग, Instagram पर लिखी खास बात

RAF Fairford के पास विस्फोटक के संदेह में कई लोग हिरासत में, खाली कराए गए घर

Asian Games में बाधा दौड़ धावक Yashas Palaksha चोट के कारण हीट से बाहर