IPL मैच के दौरान बुमराह को लगी चोट, विश्व कप के लिए भारतीय टीम की बढ़ी चिंता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2019

मुंबई। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को रविवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान चोट लगी जिसके बाद मुंबई इंडियन्स के फिजियो उन्हें मैदान से बाहर ले गए। बुमराह की चोट से विश्व कप के लिए जाने वाली भारतीय टीम की चिंता बढ़ सकती है। दिल्ली कैपिटल्स की पारी की अंतिम गेंद पर ऋषभ पंत के शॉट को रोकने के प्रयास में उन्हें चोट लगी जिसके बाद इस तेज गेंदबाज को बायां कंधा पकड़कर दर्द में कराहते हुए देखा गया।

पंत ने बुमराह की ओर शॉट खेला जिसे उन्होंने गोता लगाते हुए रोक तो दिया लेकिन इस दौरान उनके कंधे में चोट लग गई। ब्रिटेन में लगभग दो महीने बाद शुरू होने वाले विश्व कप में बुमराह को भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुंबई इंडियन्स के फिजियो इसके बाद मैदान पर आए और बुमराह को बाहर ले गए जो काफी दर्द में लग रहे थे।

प्रमुख खबरें

Tata Sons ने Noel Tata को दिया जवाब, N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति को सही बताया

Asian Games में Baranica Elangovan ने पोल वॉल्ट में कांस्य जीत रचा इतिहास

चंडीगढ़ में हेड कॉन्स्टेबल नितिन सिंह की हत्या, 18 वर्षीय बेटे अरमान को पुलिस ने पकड़ा

Khalid Jamil की Team India का Panama के खिलाफ Bengaluru में पहला Football मुकाबला