अपने ही बेटे की मां ने कराई हत्या, प्रेमी ने दिया साथ; 10 दिनों तक पेड़ पर लटकी हुई थी लाश

By निधि अविनाश | Jan 29, 2022

एक मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही 14 साल के बेटे की हत्या करा दी। दिल दहला देने वाली यह घटना मध्य प्रदेश के बुरहानपुर की है। बताया जा रहा है कि, महिला को डर था कि उसका बेटा अफेयर की बात सबके सामने न खोल दे। महिला ने अपना यह डर प्रेमी को बताया जिसके बाद आरोपी ने मौका का फायदा उठाकर लड़के को मरवा दिया और शव पेड़ पर लटका दिया। बता दें कि, लाश 10 दिनों से पेड़ पर ही लटकी हुई थी। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है और मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि, विक्रंत गांव के निवासी विलास पाटिल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है और बताया कि, 14 साल का उसका बेटा पुरुषोत्तम दस दिनों से लापता है। उसने पुलिस को अपनी पत्नी मंगला और प्रमोद के बीच अवैध संबंध के बारे में भी पुलिस को जानकारी दी। पत्नी मंगला का प्रेमी प्रमोद काला जादू करता है। बेटा दोनों का राज न खोल दे इसलिए दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने प्रमोद को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ के दौरान उसने अपना जूर्म कबूल कर लिया और बेटे की हत्या कराने वाली मां को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़ें: बहन के प्रेमी का अपरहण कर भाई ने की हत्या, जंगल में फेंक दी लाश

पुलिस ने बताया कि, मां को डर था कि उसका बेटा उसकी पोल पट्टी न खोल दे और बच्चे को मां और उसके प्रेमी के संबंधों की पूरी जानकारी थी। इस बारे में बच्चे ने अपने पिता से भी जिक्र किया था। जब यह बात मां को खबर लगी तो वह डर गई कि उसे अवैध संबंध के बारे में सबको पता चल जाएगा। मां ने अपने मन की बात प्रेमी प्रमोद से की जिसके बाद प्रेमी प्रमोदने प्लान कर बेटे की हत्या की साजिश रची। आरोपी ने देखा कि, बेटा घर की छत पर कबूतर उड़ा रहा था, वह तुरंत उसके पास पहुंचा और उसके साथ मस्ती का नाटक करने लगा। इस दौरान आरोपी प्रमोद ने बच्चे को बहलाने के लिए कहा कि कबूतरों को संभाल कर रखने के लिए इसका पिंजरा लाना होगा।आरोपी बच्चे को जलगांव से बाइक पर बुरहानपुर के असीरगढ़ जंगल ले आया और वहां रास्ते में रस्सी खरीदी और मौका पाकर बच्चे को मार दिया और शव को पेड़ पर लटका दिया।

प्रमुख खबरें

Neeraj Chopra और भारतीय दल Commonwealth Games की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे

Rahul Gandhi के Lok Sabha भाषण के दौरान गैर-मौजूद रहे Charanjit Singh Channi

Delhi Police कॉजपा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ नहीं करेगी दंडात्मक कार्रवाई

Spain Illegal Migration: स्यूटा सीमा पर घुसे 1500 से अधिक लोग, प्रशासन बोला- Ceuta अब और बोझ सहने को तैयार नहीं