शादी के खुशहाल 4 साल, 3 साल की मासूम... फिर भी प्रेमी के प्यार में अंधी पत्नी ने की पति की हत्या! मेरठ मर्डर केस में बड़ा खुलासा

By रेनू तिवारी | Oct 06, 2026

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के लोहियानगर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ बेवफाई और कत्ल की खौफनाक साजिश ने सभी को सन्न कर दिया है। 30 वर्षीय राजमिस्त्री तालिब की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को उसकी पत्नी इल्मा ने पहले 'स्वाभाविक मौत' बताकर रिश्तेदारों को गुमराह किया और शव को मुजफ्फरनगर में दफना दिया। हालांकि, परिजनों का दावा है कि जब तालिब का शव घर में पड़ा था, तब इल्मा घर का सारा कीमती सामान और जेवरात समेटने में लगी हुई थी। बाद में ग्रामीणों द्वारा इल्मा और उसके कथित प्रेमी अमन के गुप्त संबंधों का पर्दाफाश होने पर मृतक के परिवार ने पुलिस में हत्या का मामला दर्ज कराया। इस सनसनीखेज वारदात का सच और मौत की असली वजह सामने लाने के लिए पुलिस अब जिलाधिकारी की अनुमति से दफनाए गए शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराने की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी के अनुसार, परिजनों को बाद में इल्मा की गतिविधियों पर शक हुआ और उन्हें अमन से उसकी दोस्ती के बारे में जानकारी मिली। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्र से निकलवाने की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है तथा मामले में साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। परिजनों का दावा है कि शव दफनाए जाने से पहले इल्मा घर का कीमती सामान समेटती नजर आई थी। 

उनका यह भी कहना है कि मोहल्ले के लोगों ने दोनों को कई बार साथ देखे जाने की जानकारी दी थी। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कहा कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और जांच के क्रम में आवश्यकतानुसार आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। तालिब और इल्मा की शादी करीब चार वर्ष पहले हुई थी और उनकी तीन वर्ष की एक बेटी है। इल्मा ने कथित तौर पर पूछताछ में तालिब पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप भी लगाया है।

प्रमुख खबरें

Aviation Turbine Fuel की महंगाई रोकने को Price Stabilisation Fund पर केंद्र कर रहा विचार

The Batman Part II की शूटिंग फिर अटकी: डायरेक्टर मैट रीव्स ने अचानक लिया ब्रेक, जानें क्या है वजह

Australia के खिलाफ Durban Test में Kagiso Rabada खेलेंगे या नहीं, आखिरी पलों में होगा फैसला

Indore में आरई-2 सड़क से अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव, 8 गिरफ्तार