जले हुए बर्तन मिनटों में साफ होंगे, इन DIY किचन टिप्स को अपनाएं

By दिव्यांशी भदौरिया | Feb 08, 2025

बार-बार खाना बनाते समय कुकर या पतीला जल जाते हैं, जिस कारण से बर्तनों के तले पर काले दाग और जली हुई परत जमा हो जाती है। जिससे बर्तन गंदे दिखते हैं और सफाई करने में काफी मुश्किल हो जाते हैं। लेकिन अब चिंता करने की कोई जरुरत नहीं है। अब इन DIY किचन टिप्स को अपनाकर गंदे कुकर और पतीले बर्तनों को चकाचक चमका सकते हैं। नींबू, बेकिंग सोडा और सिरका और नमक या चारकोल जैसी चीजों से जले हुए दाग को हटाने में मदद करता है। इस आर्टिकल में हम आपको टिप्स बताने जा रहे हैं कि आप ज्यादा मेहनत किए जले हुए बर्तनों को साफ कर सकते हैं।


बेकिंग सोडा और सिरका का इस्तेमाल


- सबसे पहले आप कुकर या पतीले में 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा डाले।

- इसके बाद ऊपर से आधा कप सफेद सिरका डालें।

- कुछ देर बाद झाग उठने लगे तो इसमें अब आप थोड़ा पानी डाल दें और फिर 10-15 मिनट तक गैस पर हल्की आंच में गर्म करें।

- बर्तन ठंडा होने पर स्क्रबर से रगड़ें, जले हुए दाग आसानी से निकल जाएंगे।

- इसकी मदद से जिद्दी दाग और ग्रीस को हटाने में मदद मिलेगी।


नींबू और नमक का यूज


- किचन में पड़े गंदे कुकर या पतीले में गर्म पानी डालें और चम्मच डिशवॉशिंग लिक्विड मिलाएं।


- फिर 30 मिनट बाद छोड़ दें ताकि जला हुआ नरम हो जाए।

- अब स्टील के स्क्रबर या ब्रश की मदद से रगड़ें और साफ पानी से धो लें।

- यह ट्रिक हल्का जला हुआ और चिकनाई के लिए बढ़िया है।


आलू और बेकिंग सोडा का कमाल


- इसके लिए आलू को आधा काट लें और फिर बेकिंग सोड़ा छिड़कें।

- अब आलू से जले हुए हिस्से को रगड़ें।

- कुछ मिनट बाद ही बर्तन को गर्म पानी से धो लें।

- इस तरीके को रसायनों से बचाते हुए प्राकृतिक रुप से सफाई करता है।


चारकाल से सफाई करें


- सबसे पहले आप बर्तन के ऊपर कोयला डालें।

- 1 कप गर्म पानी डालें और कुछ देर तक इसे छोड़ दें।

- अब बर्तन को ब्रश या स्क्रबर से रगड़ें और साफ पानी से धो लें।

- चारकोल जले हुए दाग मिटा देगा और आपके बर्तन भी चकाचक चमक जाएंगे।

प्रमुख खबरें

Manohar Lal ने मसौदा बिजली विधेयक पर सांसदों की समिति के साथ परामर्श किया

UP: अटल जी की जयंती पर राष्ट्र प्रेरणा स्थल देश को समर्पित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

उस्मान हादी के अंतिम संस्कार के बाद बांग्लादेश में तनाव बरकरार, समर्थकों ने यूनुस सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

Assam: PM Modi ने बताया SIR का असली उद्देश्य, कांग्रेस पर लगाया ये बड़ा आरोप