ऊपर बुर्का, नीचे हाफ पैंट, संसद में अचानक हुआ ऐसा कि फिर...मचा हंगामा

By अभिनय आकाश | Nov 25, 2025

ऑस्ट्रेलिया की कट्टर दक्षिणपंथी सेनेटर पॉलिन हसन ने संसद के ऊपरी सदन में ऐसा माहौल बना दिया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। वो अचानक काले बुर्के में लिपटी हुई सीनेट में दाखिल हुई और जैसे ही लोग समझने लगे कि अंदर कौन आया है। पूरा सदन शोर और गुस्से से भर गया। हसन लंबे वक्त से सार्वजनिक जगहों पर पूरे चेहरे को ढकने वाले कपड़ों खासकर बुर्के पर पाबंदी की मांग कर रही है। लेकिन जब उन्हें इस मुद्दे पर बिल पेश करने की अनुमति नहीं मिली तो उन्होंने विरोध का यह तरीका अपनाया। उनके आते ही सदन की कारवाई रुक गई।

इसे भी पढ़ें: ट्रैविस हेड के तूफानी शतक ने इंग्लैंड को चौंकाया, ऑस्ट्रेलिया ने एशेज में 1-0 की बढ़त हासिल की

घटना के बाद अपने फेसबुक पोस्ट में हैंसन ने लिखा यह उनका विरोध दर्ज कराने का तरीका था क्योंकि सीनेट ने उनके बिल पर विचार करने से ही इंकार कर दिया था। अगर सदन नहीं चाहता कि वह बुर्का पहने तो फिर बुर्के पर प्रतिबंध ही लगा दिया जाए। यह पूरा मामला सिर्फ एक कपड़ा पहनने का नहीं था बल्कि यह ऑस्ट्रेलिया राजनीति में बढ़ते ध्रुवीकरण, पहचान की राजनीति और धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर चल रही बहस का एक तेज मोड़ था।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली को वैश्विक कूटनीति का केंद्र बनने से रोकने के लिए वायु प्रदूषण ने लगा रखा है पूरा जोर

पॉलीन हैन्सन कौन हैं?

पॉलीन हैन्सन दशकों से ऑस्ट्रेलियाई राजनीति में एक विवादास्पद हस्ती रही हैं। उनकी पार्टी, वन नेशन, वर्तमान में सीनेट में चार सीटें रखती है, मई के आम चुनाव में दो और सीटें जीतने के बाद। पार्टी के उदय को अति-दक्षिणपंथी, आव्रजन-विरोधी विचारों के बढ़ते समर्थन से जोड़ा गया है। हैन्सन पहली बार 1990 के दशक में राष्ट्रीय स्तर पर पहचानी गईं, मुख्यतः एशिया से आने वाले आप्रवासन के खिलाफ उनके मुखर विचारों के कारण। उन्होंने उस समय तर्क दिया था कि ऑस्ट्रेलिया पर "एशियाई लोगों की बाढ़ आने का खतरा" मंडरा रहा है। उन्होंने लंबे समय से बहुसंस्कृतिवाद की आलोचना की है और कड़े आप्रवासन नियंत्रणों की वकालत की है।

प्रमुख खबरें

Womens Cricket का बदलेगा कैलेंडर, ICC ने Champions Trophy की तारीख बदली, नए Tournament को मंजूरी।

Indian Economy के लिए Good News, सरकार ने समय से पहले हासिल किया Fiscal Deficit का Target

Tata Sons Listing पर Noel Tata की आपत्ति, Stock Market में ग्रुप शेयरों को लगा बड़ा झटका

ICC का बड़ा एक्शन: भ्रष्टाचार के आरोपों पर Cricket Canada सस्पेंड, लेकिन Players खेलेंगे मैच