चीन में एक्सप्रेस हाईवे पर हुई बस और ट्रक की टक्कर, 36 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 29, 2019

बीजिंग। पूर्वी चीन में एक बस के ट्रक से टकराने से कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई और 36 लोग घायल हो गए। सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ की खबर के अनुसार बस में 69 लोग सवार थे। हादसा शनिवार सुबह जिआंगसू प्रांत में एक्सप्रेसवे पर हुआ।उसने कहा कि प्राथमिक जांच के अनुसार बस का एक टायर पंचर होने के कारण यह हादसा हुआ।

चीन में घातक सड़क हादसे आम हैं, क्योंकि यहां यातायात नियमों का अक्सर पालन नहीं किया जाता। अधिकारियों के अनुसार 2015 में देशभर में हुए अनेक सड़क हादसों में 58,000 लोग मारे गए थे। इनमें से 90 प्रतिशत हादसे यातायात नियमों की अनदेखी के चलते हुए थे।

प्रमुख खबरें

CEC Gyanesh Kumar बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं, P Chidambaram ने मांगा इस्तीफा

चेहरा चमकाने के चक्कर में कहीं त्वचा खराब तो नहीं कर रहीं? इन फेस पैक से रहें सावधान

Asian Games टेबल टेनिस: Diya Chitale और Manush Shah ने सेमीफाइनल में पहुंचकर पक्का किया पदक

ट्रेडमिल पर खूब पसीना बहाने के बाद भी नहीं मिल रहा फायदा? कहीं ये गलतियां तो नहीं कर रहीं