म्यांमार में बस विस्फोट: सैन्य सरकार और उसके विरोधियों ने लगाए एक-दूसरे पर आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 01, 2022

बैंकॉक। म्यांमार की सैन्य सरकार और उसके विरोधियों ने देश के सबसे बड़े शहर यांगून के मध्य भाग में मंगलवार को हुए एक बम विस्फोट के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है। इस विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और नौ अन्य लोग घायल हो गए। इस विस्फोट की तस्वीरें एवं वीडियो सोशल मीडिया परव्यापक पैमाने पर साझा किए गए। सेना द्वारा पिछले साल लोकतंत्र समर्थक नेता आंग सान सू ची की निर्वाचित सरकार को अपदस्थ किए जाने के बाद से देश हिंसा से जूझ रहा है।

इसे भी पढ़ें: एशिया कप 2022: भारत ने जापान को हराकर जीता कांस्य, राजकुमार पाल ने दागा एकमात्र गोल

म्यांमा में पिछले साल सैन्य तख्तापलट के बाद हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शनों को सेना और पुलिस ने बल प्रयोग से दबा दिया। इसके जवाब में सैन्य शासन के विरोधियों ने हथियार उठा लिए और अब वे देश के कई हिस्सों में उग्रवादी गतिविधियों को सक्रिय रूप से अंजाम दे रहे हैं। ‘असिस्टेंस एसोसिएशन फॉर पॉलिटिकल प्रिजनर्स’ ने बताया कि सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 1,876 नागरिक मारे गए, जिनमें से ज्यादातर शहरों और कस्बों में रहते थे।

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ‘एमनेस्टी इंटरनेशनल’ ने म्यांमा की सेना पर देश के पूर्वी हिस्से में व्यापक पैमाने पर अत्याचार करने का बुधवार को आरोप लगाया, जो युद्ध अपराध और संभवत: मानवता के खिलाफ अपराध हैं। इस बीच, पूर्वी म्यांमा में शान राज्य के नौंग चो में एक शिक्षा कार्यालय में मंगलवार को एक और घातक बमबारी हुई और इसके लिए भी सरकारी मीडिया ने पीडीएफ और एनयूजी को जिम्मेदार ठहराया।

प्रमुख खबरें

8 October को रखा जाएगा अश्विन प्रदोष व्रत, जानिए त्रयोदशी तिथि और Pradosh Puja का समय

BJP के सेवा ज्योति कार्यक्रम के चलते Delhi में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

PM Narendra Modi 25 Years In Governance | शासन के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने दिया हम यह करेंगे का नया नारा, 2047 तक विकसित भारत के बताए 3 बड़े लक्ष्य!

UN में OIC पर बरसा भारत, Biplab Deb बोले पीड़ित और दोषी में फर्क समझे संगठन