भारतीय पर्यटकों को ले जा रही बस नेपाल में दुर्घटनाग्रस्त, 25 लोग घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 19, 2025

भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही बस नेपाल में दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें कम से कम 25 भारतीय पर्यटक घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कुछ लोगों को इलाज के लिए बलरामपुर के तुलसीपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि हादसे में 25 पर्यटक घायल हो गए जिनमें अधिकांश लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी जिलों के निवासी हैं। तुलसीपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी बृजनंदन राय ने बताया कि घायलों को नेपाल के गढ़वा स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया जहां से 19 लोगों को एंबुलेंस के जरिए बलरामपुर के तुलसीपुर सामुदायिक केंद्र लाया गया। उन्होंने बताया कि कुछ पर्यटकों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई जबकि तीन की हालत गंभीर है जिनका इलाज नेपाल के अस्पताल में किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद