बिहार में त्योहारी सीजन के लिए बसों का किराया तय, मिलेगी विशेष छूट

By प्रेस विज्ञप्ति | Sep 01, 2025

बिहार सरकार ने त्योहारी सीजन के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम(बीएसआरटीसी) पीपीपी मोड में 50-60 सीटों की क्षमता वाली एसी, नॉन-एसी और एसी स्लीपर बसों का संचालन करने जा रहा है। ये बसें बिहार से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड, हरियाणा और पश्चिम बंगाल के विभिन्न शहरों के लिए चलेंगी। सरकार ने यात्रियों को राहत देते हुए  बस किराया पर रियायत देने का फैसला किया है।

पटना से दिल्ली का किराया

पटना से दिल्ली के लिए एसी बस के किराए पर सरकार 619 रुपये सब्सिडी वहन करेगी। एसी बस का कुल किराया 1,873 रुपये है, जिसमें यात्री मात्र 1,254 रुपये देंगे। इसी तरह नॉन-एसी बस के किराए पर सरकार 394 रुपये छूट के रूप में देगी और यात्रियों को 1,133 रुपये किराया का भुगतान करना होगा, जबकि बस का वास्तविक किराया 1,527 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं, एसी स्लीपर बस के कुल किराए पर सरकार 919 रुपये छूट देगी। बस का किराया 2,812 रुपये है, जिसमें यात्री 1,893 रुपये देंगे ।

पांच राज्यों के लिए सस्ती बस सेवा

• दिल्ली: अररिया, भागलपुर, पूर्णिया, दरभंगा, गया, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, पटना, शिवहर, सीतामढ़ी, सिवान और सुपौल से बसें उपलब्ध होंगी।

• हरियाणा: अररिया, पूर्णिया, मधुबनी, गया, मुजफ्फरपुर, पटना-अंबाला, गुरुग्राम और पानीपत के लिए बसें चलेंगी। 

• झारखंड: आरा, बिहारशरीफ, पटना, पूर्णिया-बोकारो, धनबाद, रांची, डाल्टनगंज, गुमला और हजारीबाग के लिए बस सेवा। 

• उत्तर प्रदेश: छपरा, देवरिया, गया, किशनगंज, पटना-बलिया, गाजियाबाद, गोरखपुर, लखनऊ, सारनाथ और वाराणसी के लिए बसें। 

• पश्चिम बंगाल: औरंगाबाद, बेगूसराय, बेतिया, छपरा, फारबिसगंज, गया, गोपालगंज, हिसुआ, जोगबनी, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, पटना, ठाकुरगंज और वजीरगंज से कोलकाता, सिलीगुड़ी और दुर्गापुर के लिए बसें । इन सभी शहरों से बसों का परिचालन रोजाना किया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: 'बेगानी शादी मैं अब्दुल्ला दीवाना', संजय राउत पर क्यों बरसे गिरिराज सिंह, जानें पूरा मामला

1 सितंबर से टिकट बुकिंग शुरू: मिल रही विशेष छूट

यात्रियों की सुविधा के लिए 1 सितंबर से बीएसआरटीसी की आधिकारिक वेबसाइट https://bsrtc.bihar.gov.in पर टिकट बुकिंग शुरू होगी। इससे 20 सितंबर से 30 नवंबर 2025 के बीच दुर्गापूजा, दीपावली और छठ जैसे त्योहारों पर घर लौटने वाले प्रवासी बिहारवासियों को सुरक्षित और सस्ती यात्रा मिलेगी।

प्रमुख खबरें

Myanmar सेना ने रखाइन के बाजार पर किया Airstrike, 33 लोगों की मौत और 36 घायल

Kolkata के SRFTI में छात्रों और ABGP कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, तीन FIR दर्ज

Justice Devendra Kumar Upadhyaya: Supreme Court कॉलेजियम ने की पदोन्नति की सिफारिश

Mysuru Dasara में सैन्य झांकियों और Air Show के लिए DK Shivakumar ने Rajnath Singh से मांगा सहयोग