बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के जवानों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 29 घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 30, 2024

 उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र में ड्यूटी पर जाते समय बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की एक टुकड़ी के जवानों से भरी बस मंगलवार देर रात को दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिसमें 29 जवान घायल हो गये।

पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बुधवार को बताया कि बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की 18वीं बटालियन की एक टुकड़ी के जवान मंगलवार को दीपावली और छठ पर्व के मद्देनजर शांति व्यवस्था संबंधी ड्यूटी के लिये बिहार के रोहतास से निजी बस से सीवान जा रहे थे।

रास्ते में मंगलवार रात करीब साढ़े 12 बजे बैरिया थाना क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप के पास उनकी बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे एक खाई में पलट गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में 29 जवान घायल हो गये। उनमें से गंभीर रूप से घायल 10 जवानों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बाकी के 19 जवानों का इलाज बैरिया के सोनबरसा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है। दुर्घटना में घायल जवान अमित पांडेय ने बताया कि जवानों से भरी बस सीवान जा रही थी और रास्ते में अनियंत्रित होकर पलट गई। एक अन्य घायल पुलिसकर्मी आशुतोष कुमार ने बताया कि यह घटना चालक की लापरवाही से हुई है।

प्रमुख खबरें

जंग, साज़िश, सियासत और अंतरिक्ष तक भारत: 2025 की वो घटनाएं जिन्होंने पूरी दुनिया को हिला दिया

Carlsen का जलवा बरकरार! 9वीं बार वर्ल्ड ब्लिट्ज चैंपियन, असाउबायेवा ने भी किया Triple Crown हासिल

तुम्हारे पाँवों के नीचे कोई ज़मीन नहीं, कमाल ये है कि..., Mallikarjun Kharge के आरोपों पर JP Nadda का तीखा पलटवार

1 जनवरी से BRICS की कमान भारत के हाथ, 2026 में टूटेगा पश्चिमी दबदबा, New Global Era की होगी शुरुआत