मध्य प्रदेश के देवास जिले में बारातियों से भरी बस पलटी, दो की मौत, 40 घायल

By अरविंद चौकसे | Feb 27, 2021

देवास। मध्य प्रदेश के देवास जिले में शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया, जिसके बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई। यहां सिरोल्या मार्ग पर बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में दो लोगों की दबने से मौत हो गई, वहीं हादसे में 40 से अधिक लोग घायल हुए हैं। सात घायलों को ज्यादा चोट लगने पर इंदौर रैफर किया गया है। बाकी घायलों का इलाज देवास जिला अस्पताल में चल रहा है।

इसे भी पढ़ें: शिवराज सरकार का बिजली महा घोटाला, प्राइवेट बिजली कंपनीयों को फायदा पहुँचाने में लगी सरकार- जीतू पटवारी

सूचना पाकर मौके पर पहुंची बरौठा पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से देवास जिला अस्पताल पहुँचाया। जहां से गंभीर रुप से 7 घायलों को इंदौर के एमवॉय अस्पताल रैफर किया गया है। एक बाराती की मौके पर ही मौत गई, जबकि एक घायल बाराती ने इंदौर के एमवॉय अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बारातियों की माने तो बस की गति काफी तेज थी और मोड़ पर ड्राइवर से बस नियंत्रित नहीं हुई और पलट गई। हादसे में जैतपुरा के राकेश पुत्र प्रहलाद और नारायण पुत्र बावल चौहान की मौत हुई है।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा